News National World/ रीवा/ खनिज अधिकारी रीवा के निष्क्रियता एवं थाना प्रभारियो के मिलीभगत से रीवा जिले के त्यौंथर तहसील अंतर्गत सोहागी थाना क्षेत्र के टमस नदी डीह घाट में अवैध बालू का उत्खनन जारी है जिसकी शिकायत और ख़बर का प्रकाशन भी किया गया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।कार्यवाही न होना संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत साबित हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अबैध बालू उत्खनन एवं अवैध परिवहन में खनिज अधिकारी रीवा एवं थाना प्रभारियो की मिलीभगत है इसी बजह से कार्यवाही नही हो रही है। बता दे कि पूरे तराई क्षेत्र में इस वक़्त जवा तहसील अंतर्गत टमस नदी घाट भड़रा से लेकर त्योंथर तहसील के डीह टमस नदी घाट तक में रात्रिदिन मशीन एवं नाव से अवैध बालू निकाला जा रहा है। जिस बजह से शासन को लाखों की राजस्व की हानि हो रही है लेकिन संबंधित अधिकारियों को शासन के राजस्व हानि से क्या मतलब है उन्हें तो अपना जेब भरने से मतलब है जिसका लगातार खबर का प्रकाशन किया जा रहा है परंतु खनिज अधिकारी रीवा कुम्भकरण निंद्रा में सोया हुआ है। जिसके लिए समाजसेवियो ने जिला कलेक्टर से घाटों में हो रहे अवैध उत्खनन को रोकने की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बरसैता गांव में एक दिवसीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश
You must be logged in to post a comment.