News National World/ रीवा/रीवा भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष एव राष्ट्रीय किसान समन्वय समित के सदस्य किसान नेता सुब्रत ने रीवा जिले के प्रभारी मन्त्री से कलेक्टर कार्यालय रीवा मे मुलाकात कर माग-पत्र सौंपकर किसान सुब्रतमणि त्रिपाठी ने समर्थन मूल्य के धान खरीदी केंद्रों एवं खाद वितरण केंद्र का अवलोकन कर किसानो की समस्याओ का समाधान करने की माग की। उन्होंने कहा कि किसान खाद के लिए आज भी लाईनो मे है पर खाद नही मिल रही है। खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए कोई व्यवस्था नही है धान तौलाई के लिए कई दिनों से किसान खरीदी केंद्र का चक्कर लगा रहे है खरीदी धान का उठाव ना होने से खरीदी केन्द्रो में खरीदी नही हो पा रही है, धान का उठाव ना होने से किसानो को भुगतान नही हो पा रहा है। खरीदी केंद्रों मे किसानों से ज्यादा वजन,किसानों को तौल का पैसा भी देना पड़ता है खरीदी केंद्रों में ठंड से बचने के लिए टेंट की व्यवस्था नही, अलाव की व्यवस्था नही पीने का शुद्ध पानी तक नही रहता है इन सबका मौके पर खरीदी केन्द्र पहुंच कर समर्थन मूल्य के खरीदी केन्द्रो का निरिक्षण कर किसानो की समस्याओ की जानकारी लेने का आग्रह किया गया। एवं किसानो की समस्याओ का निराकरण किया जाय ताकि समर्थन मूल्य मे किसानों की धान सुचारु रूप से खरीदी हो सके । किसान सुब्रत ने प्रभारी मंत्री से आग्रह किया है की जिला पंचायत कार्यालय परिसर रीवा मे लगातार धरने मे बैठे जिला पंचायत सदस्यो की मांगे तत्काल पूरी करे तथा जिला पंचायत रीवा मे कई महीनो से जिला पंचायत के स्थाई कार्यापालन अधिकारी की पदस्थापना नही हो पायी है तत्काल पदस्थापना करायी जाय जिससे जिला पचायत एवं सभी जनपद पंचायत के कार्य सुचारू रूप से हो सके । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नेशनल हाईवे में राहगीरों से लूट करने वाले तीन लुटेरों को गुढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लूट का किया खुलासा बरसैता गांव में एक दिवसीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
You must be logged in to post a comment.