गिरफ्तार हुए लुटेरों के ऊपर कई थानों में दर्ज है दर्जन भर चोरी एवं लूट के अपराध।


News National World/ रीवा/ रीवा अंतर्गत थाना गुढ़ पुलिस ने नेशनल हाईवे 39 रीवा सीधी रोड महसांव रेडियो स्टेशन के समीप हुई लूट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हबता दें कि 22 दिसंबर को फरियादी ने थाना गुढ़ में आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि महसांव रेडियो स्टेशन के समीप पल्सर बाइक में सवार तीन युवकों ने हमारे पत्नी के गले से चैन और मोबाइल छीनकर फरार हो गए है। शिकायत पर गुढ़ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले को संज्ञान में लेते हुए गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव ने अलग-अलग टीमें गठित करते हुए नेशनल हाईवे में लगे सीसी टीवी फुटेज भी खंगाले और हुलिए के आधार पर एवं साइबर रीवा सेल की मदद से पुलिस ने आरोपियों के तह तक पहुंच कर बड़ी तत्परता के साथ गिरफ्तार कर लिया है और उन आरोपियों के विरुद्ध सिविल लाइन, रायपुर कर्चुलियान थाना में भी चोरी एवं लूट के कई अपराध दर्ज हैं।

पुलिस ने लूटे हुए सोने का मंगलसूत्र मनचली 52000 तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पकड़े गए आरोपियों का नाम अमित पांडे पिता शिवानंद पांडे उम्र 23 वर्ष निवासी चुनहाई कुआं पांडे टोला थाना कोतवाली, दीपक उर्फ मोनू यादव पिता दिनेश यादव उम्र 27 वर्ष निवासी महाजन टोला थाना बिछिया, अविनाश सोंधिया पिता राजमणि सोंधिया उम्र 28 वर्ष निवासी फूलमती मंदिर के पीछे थाना समान को गिरफ्तार किया है।

उक्त कार्यवाही में गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव, आर के पांडेय, द्वारिका पटेल, अयोध्या प्रजापति, रामरतन वर्मा, मनोज निनामा, विपिन यादव, विष्णु प्रजापति, मयंक गौतम, राजकुमार, अनामिका दुबे, सरोवर हालदार, काशी यादव, रामनाथ पटेल, संतोष मिश्रा, गौरी शंकर पांडे की मुख्य भूमिका रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading