News National World/रीवा/लोकतंत्र के मंदिर राज्यसभा की कार्यवाही दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं उनके द्वारा निर्मित किए गए संविधान को लेकर की गई यह टिप्पणी कि विपक्षी दलों के नेता बार-बार आंबेडकर एवं संविधान का नाम लेते हैं उतनी ही बार यदि भगवान का नाम लेते तो सात बार स्वर्ग जाते।

अमित शाह के उक्त बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट शिव सिंह ने कहा कि बीजेपी वालों को स्वर्ग जाना हो तो जाएं लेकिन बाबा साहब एवं उनके द्वारा निर्मित संविधान का अपमान न करें।
शिव सिंह ने यह भी कहा कि लोकतंत्र के मंदिर के देवता संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर ही हैं यह किसी से छिपा नहीं है जो कोई भी लोकतंत्र के मंदिर में प्रवेश करेगा उसको संविधान निर्माता बाबा साहब एवं उनके बनाए गए संविधान का नाम लेना ही पड़ेगा, ऐसे में भाजपा एवं अमित शाह को यदि ऐसा लगता है कि स्वर्ग का रास्ता सिर्फ मंदिर ही है तो लोकतंत्र का मंदिर छोड़कर उनको किसी मठ का मठाधीश बन जाना चाहिए और वहीं से अपने लिए स्वर्ग का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।
शिव सिंह ने यह भी कहा कि बीजेपी लगातार संविधान पर हमले करती आ रही है अमित शाह के बयान से देश के करोड़ों लोग अपमानित हुए हैं यह बीजेपी का अहंकार है भाजपा एवं आरएसएस के इशारे पर बाबा साहब पर की गई टिप्पणी घोर निंदनीय है अमित शाह के बयान से आज यह स्पष्ट हो गया कि बीजेपी बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती है। अमित शाह देश से माफी मांगे और बीजेपी यह स्पष्ट करें कि यदि वह संविधान को मानती है तो गृहमंत्री के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे।
                   

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading