कुंभकरण निंद्रा में सोया प्रशासन। जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम ने उठाव कराने की कही बाते। News National World/रीवा/ रीवा जिला अंतर्गत सभी धान खरीदी केंद्रों में इस वक़्त जोरो से खरीदी चालू है परंतु धान का उठाव नही होने से किसान इस कड़ाके के ठंड में अपनी अपनी धान लेकर कई दिनों से खरीदी केंद्रों का चक्कर लगा रहे है। इसी तरह के मामले में तराई अंचल के जवा तहसील और त्योंथर तहसील के खरीदी केंद्र कोनी, नाष्टिगवा, गढ़वा, खपटिहा, भुनगांव, चांदी, रिमारी, गढ़ी, त्योंथर,सोहागी,अमिलिकी, परसिया, बरहा, सोहरवा,सुनौरी सहित कई खरीदी केंद्रों में शासन प्रशासन के द्वारा धान का परिवहन नही किये जाने से खरीदी होने में समस्या बनी हुई है। वही किसान रामदुलार सिंह सहित कई किसानों का कहना है कि धान का उठाव नही होने से हम किसानो का स्लॉट बुक कराने के बाद खरीदी केंद का चक्कर लगा रहे है लेकिन खरीदी नही हो रही है और स्लॉट का समय भी समाप्त हो रहा है परंतु शासन प्रशासन कुंभकरण निंद्रा में सोया हुआ है। जिसके लिए किसानों और खरीदी प्रबंधकों ने जिला कलेक्टर से तत्काल धान परिवहन कराने की मांग की है ताकि किसानों की बिना समस्या के धान की खरीदी हो सके। वही इस संबंध में जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम पीयूष माली ने किसानों के साथ हो रही समस्यायों का निराकरण करने और तत्काल धान परिवहन के उठाव कराने की बाते कही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विख्यात ज्योतिषाचार्य, वास्तुविद, औरा विशेषज्ञ और रत्न विशेषज्ञ डॉक्टर रजनी अवस्थी को मिला अंतराष्ट्रीय सम्मान। लोकतंत्र का मंदिर छोड़ें अमित शाह – एडवोकेट शिव सिंह
You must be logged in to post a comment.