परिणामो में सुधार नही किये जाने पर किया जाएगा उग्र आंदोलन, दी गयी चेतावनी

News National World/ रामपुर बघलान/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर बाघेलान इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा ठाकुर गोविंद नारायण सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य के नाम ज्ञापन दिया गया।

ज्ञात हो कि BSC द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में आधे से अधिक विद्यार्थी दहाई अंक तक नहीं पा सके, किसी को प्रेक्टिकल में उपस्थित होने के बाद भी अनुपस्थित किया गया तो किसी के CCE के अंक ही नहीं जोड़े गए। तो किसी को कुछ विषयों पर 0 अंक दिया गया।

छात्रों के भविष्य को देखते हुई ऐसे गलत परीक्षा परिणामों में सुधार हो व महाविद्यालय के विद्यार्थियों की समस्या का समाधान APS यूनिवर्सिटी जाने की जगह अपने ही महाविद्यालय में हो ऐसे विषयों के सुधार की मांग हेतु प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया। तथा कहा गया कि यदि जल्द से जल्द परीक्षा परिणामों को यदि नहीं सुधारा जाता है तो अभाविप. द्वारा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य रहेगी जिसका जिम्मेदार महाविद्यालय प्रशासन होगा।

इस आंदोलन में मुख्यरूप से संयोजक सचिन दाहिया, नगर मंत्री प्रभात मिश्रा, नगर सहमंत्री शिवांशु शुक्ला, सहमंत्री वर्षा शर्मा, सहमंत्री राहुल दाहिया, कलामंच प्रमुख राखी शुक्ला, विद्यालय प्रमुख जीतू द्विवेदी, कॉलेज इकाई अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी,
इकाई मंत्री विंध्या शुक्ला, इकाई उपाध्यक्ष राज सिंह, सत्यम सिंह, शिवेन्द्र द्विवेदी, काजल पाण्डेय, संजय चौधरी, मानशी यादव एवं अन्य सैकड़ो छात्र-छात्राओं उपस्थित रहें।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading