इन्दौर। मोहम्मद शहीद….। हम यह नहीं कहते कि पुलिस अपराध रोकने के लिए तत्पर नहीं, लेकिन उसके लाखों प्रयास के बावजूद भी अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण नहीं पाया जा रहा। जहां एक तरफ पुलिस नशे के विरुद्ध अभियान चला कर लगातार कार्रवाई कर रही, वहीं दूसरी ओर आनलाइन कैसिनो सट्टे का करोबार लगातार अपनी रफ़्तार बढ़ा रहा। अब पुलिस के लिए भी यह चुनौतीपूर्ण बन चुका है। जिस तरह नशे का साम्राज्य इन्दौर बन गया वहीं दूसरी ओर कैसिनो सट्टा का भी बड़ा साम्राज्य खड़ा हो गया। जहां शहर में पाश कालोनियों से लेकर मोहल्लों की गलियों में आमतोर पर खिलाया जा रहा,इसके कारण होने वाले दुष्परिणाम भी कहीं सामने आ चुके हैं। इसके तार दुबई और देश के सबसे बड़े क्रिमिनल से जुड़े हुए हैं। जो भारत देश को बर्बाद करने के लगातार नाकाम प्रयास करता है। जिसके गुर्गों के रूप में हमारे यह उसके कामों को करने वाले मौजूद हैं। आनलाइन कैसिनो सट्टा बाजार दुबई में बैठे रमेश चौरसिया द्वारा संचालित किया जाता है ,जो देश के अलग-अलग राज्यों में गुर्गों को सौंप जाता है। जैसे कि मप्र की जबावदेहि राहुल चौरसिया के हाथों में है, फिर राहुल चौरसिया ने इन्दौर की कमान अनुराग चौरसिया को दि अनुराग चौरसिया ने क्षेत्र वाय क्षेत्र अपने गुर्गे रखें जैसे आजाद नगर के स्मृति नगर में एक बिहारी नामक व्यक्ति यहां का कैसिनो सट्टा किंग है जिसने इस पुरे क्षेत्र में अपना साम्राज्य फैला रखा है जो कभी 6 वर्ष पूर्व में आटो चालक था और घर स्थिति चलाने में असमर्थ था आज वह व्यक्ति करोड़ों का मालिक है इतनी अर्जित सम्पत्ति कहा से बनी सम्पत्ति बड़ी बनी तो फिर टैक्स की भी बड़ी चोरी हो रही,,,, यह बड़ा सवाल है..? एक तरफ युवा नशे के दल-दल से बचता है तो दूसरी ओर आनलाइन कैसिनो सट्टा लालच देकर उसे नये दल-दल में धकेल देता है जिसके कारण वह पहले अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई गंवा बैठता है फिर वह कहीं ग़लत क़दम उठाने लगता है जैसे क़र्ज़ लेकर वक्त पर नहीं चुकाने के कारण आत्महत्या करना पूर्व में इन्दौर शहर में इसी कारण कई युवाओं ने आत्माहत्या भी की और इसके प्रयास भी किए है। जिसके साक्ष्य खुद ही थानों पर मोजूद है आजाद नगर में भी इसके खिलाफ कई आवेदन भी मौजूद है ।वहीं मुसाखेडी के एक युवक ने आत्माहत्या इसमें हारने के कारण की थी..! ऐसा नहीं की पुलिस को इस विषय की जानकारी नहीं है लेकिन आला-अधिकारियों के आदेश ना होने के कारण इन कैसिनो सट्टा माफियाओं पर नकेल कसने मे असर्मथ दिखाई दे रही है।जब 2012 में इस सट्टा बाजार पर एक साथ बड़ी कारवाई हुई थी तो इसे वर्ल्ड के 13 देशों ने एक साथबेन्ड कर इस पर साइबर एक्ट के तहत् कार्रवाई कर राहुल चौरसिया और उसके साथियों सहित सभी को जेल का सालों मज़ा चखना पड़ा था आज फिर एक बार इन्दौर की जनता को कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से ऐसी बड़ी कारवाई करने की उम्मीद भरी नजरों से उनकी और आस लगाए देख रहीं हैं जनता के मन की यही बात है जैसे नशे के विरुद्ध आपने मोर्चा खोल रखा है वैसे इस विनाशकारी धन्धें को भी खत्म कर दें।चारों झोनो में आनलाइन कैसिनो सट्टा माफियाओं ने मचा रखी है तबाहियांआजाद नगर, चन्दन नगर, खजराना, बाणगंगा, गली-मोहल्लों में खुलेआम चलता आनलाइन कैसिनो सट्टा। https://newsnationalworld.news.blog/2024/12/12/due-to-increasing-political-influence-and-police-silence-illegal-traders-are-roaming-freely/ Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मर्द को दर्द नहीं होता…? पुलिस कर्मियों में अनुशासन फिटनेस मनोबल बढ़ाने के लिए जनरल परेड.