हर्ष सांवले। खरगोन। देश के ख्याति प्राप्त संत सियाराम बाबा का आज सुबह देवलोक गमन हो गया। नर्मदा तट पर भट्यान आश्रम में सुबह करीब साढ़े छ बजे बाबा ने ग्यारस पर शरीर त्यागा। एसपी धर्मराज मीना ने इसकी पुष्टि की है।. मोक्षदायिनी एकादशी प्रतीक्षा कर रही थी #संतसियारामबाबा की… आज प्रतीक्षा पूर्ण हुई.. एक परम् आत्मा, परमात्मा में विलीन हो गई.. आज नर्मदा मैया का वो भटियान घाट भी अनाथ सा हो गया..!बहुत वर्षों प्रतीक्षा के बाद नर्मदा मैया की कृपा से ऐसी महान विभूति का सानिध्य मिला था…!संत श्री के चरणों में में कोटि कोटि नमन..🙏🙏 विनम्र_श्रद्धांजलि..💐💐💐 शत शत नमन 🙏🙏💐💐🌺🌺 माँ नर्मदा जी के पावन तट, ग्राम तेली भट्ट्यांन पर अखंड साधना करने वाले, और अपने संपूर्ण जीवन को भगवान श्रीराम के चरणों में अर्पित करने वाले महान संत श्री सियाराम बाबा जी का आज मोक्ष एकादशी को प्रातः 6 बजकर 10 मिनट पर देवलोक गमन हो गया। बाबा जी ने जीवन पर्यंत रामायण जी का पाठ करते हुए समाज को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। उनकी साधना, तपस्या और प्रभु के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनका पूरा जीवन मानवता, धर्म और नर्मदा मैया की सेवा में समर्पित रहा। उनकी उपस्थिति मात्र से लोगों को आत्मिक शांति और मार्गदर्शन मिलता था। उनका आशीर्वाद और उपदेश समाज को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उनके देवलोक गमन से समाज और धर्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। हम सभी माँ नर्मदा से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और हम सभी को इस दुख को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति ॐ शांति।नर्मदे हर। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन न्यायलय के आदेश की अवहेलना का आरोप मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी कार्यवाही,जबलपुर एसपी (SP) ने पूरी क्राइम ब्रांच को किया लाइन अटैच।