आमिर खान। इंदौर सेक्टर ए सांवेर रोड औद्योगिक व्यापारी कलेक्टर आशीष सिंह से मिले और ज्ञापन स्वरूप में आवेदन दिया। सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर ए के पास में टिगरीया बादशाह औद्योगिक क्षेत्र स्थापित है और यहां के उद्योग लभगभ 60 उद्योग कार्यरत है । जो विगत् 10-12 वर्षों से संचालित हो रहे है। उल्लेख है कि यहां के कुछ उद्योगों को तहसीलदार के द्वारा धारा 248 का सूचना पत्र विगत् कई समय से दिए जा रहे जिसमें उल्लेखीत किया जा रहा कि आपके उद्योग सर्वे नंबर 338 पर स्थापित है, वहां वर्तमान रिकार्ड में शासकीय नाला मद में दर्ज है। योगेश मेहता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सर्वे में पंजीयन के दौरान भी यह भूमि रिक्त होकर उद्योग को दी गई थी। जहां कोई नाला दर्ज नहीं था और नाले की स्थिति उद्योग क्षेत्र से भिन्न है। नाला भी अपने स्थान से बह रहा, लेकिन प्रशासन की ओर से बार बार यहां के उद्योगो को बेदखली के नोटिस दिये जा रहे है इससे उद्योगों का कार्य प्रभावित होकर वे कार्य करने में कठिनाई अनुभव कर रहे और उनके समक्ष जीविकोपार्जन का संकट उत्पन्न हो रहा। एसोसिएशन के द्वारा निवेदन किया गया की यहां के स्थापित उद्योगों की समस्या के समाधान हेतु हस्तक्षेप करने की कृपा करे और राजस्व अभिलेखों में अद्यतीत करते हुए सर्वे नंबर 338 की भूमि के राजस्व रिकार्ड से शासकीय नाला की प्रविष्ठि परिवर्तीत करने के दिशा निर्देश प्रदान करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कलेक्टर के द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि दी गई. मध्यप्रदेश के 32वें नवनियुक्त डीजीपी कैलाश मकवाना ने किया पदभार ग्रहण.