वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभाल। भोपाल। प्रदीप चौधरी।। भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष-1988 बैच के वरिष्ठ अधिकारी कैलाश मकवाना है जिन्होंने ने सोमवार को प्रात: काल मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी DGP) का कार्यभार ग्रहण किया। वही पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभालने के लिए पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर श्री मकवाना को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कैलाश मकवाना इससे पहले चेयरमेन म.प्र. पुलिस हाउसिंग कॉरर्पोरेशन भोपाल के रूप में पदस्थ थे। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री मकवाना अभियांत्रिकी में स्नातकोत्तर (एम.टेक.) हैं। उल्लेखनीय पुलिस कार्यो के लिए उन्हें वर्ष 2005 में राष्ट्रपति के द्वारा सराहनीय सेवा पदक और वर्ष 2014 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। श्री मकवाना दंतेवाड़ा, बस्तर, मंदसौर व बैतूल जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके, उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रबंध, सीआईडी, इंटेलीजेंस, प्रशासन व नारकोटिक्स के दायित्व का निर्वहन भी किया था। इसके अलावा स्पेशल डीजी सीआईडी (DG CID) एवं डीजी (DG) (विशेष पुलिस स्थापना) लोकायुक्त के रूप में भी पदस्थ रहे थे. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सेक्टर ए सांवेर रोड औद्योगिक व्यापारियों ने ने कलेक्टर आशीष सिंह से की मुलाकात . डॉ.भूपेश बघेल ने उठाएं सवाल… विशेषर पटेल को छत्तीसगढ़ सरकार ने गौ आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर.