इंदौर। आमिर खान। माझी आदिवासी समाज सेवा संस्था के द्वारा इंदौर कलेक्टर के नाम कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया। वहीं ज्ञापन के माध्यम से माझी समाज के लोगों के द्वारा मांग की गई है कि समाज को बदनाम करने वा झूठी शिकायतें कर भ्रमित करने वालो के ख़िलाफ़ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। वहीं माझी समाज के प्रतिनिधित्व कर रहे प्रतिनिधियों का कहना है कि माझी समुदाय मध्यप्रदेश शासन के गजट नोटिफिकेशन 1976 के अनुसार माझी समुदाय इंदौर सहित समूचे मध्यप्रदेश मे प्रभाव शील होकर मान्य है । लेकिन कुछ माझी समाज के विरोधी लोग समाज को बदनाम करने की कोशिश कर रहे और झूठी शिकायते आधार विहीन तथ्यों के आधार पर कर रहे। एसे लोगों पर सख्त एक्शन की मांग माझी समाज के लोगों द्वारा की गई। समाज के लोगों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने से पहले माझी समाज के लोगों द्वारा कलेक्टर कार्यालय के बाहर नारेबाजी भी की गयी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज विरोधी ताकतो से लड़ने के लिए पूरा समाज एकजुट है। वहीं उन्होंने शासन प्रशासन से भी मामले मे हस्तक्षेप कर उचित कार्यवाही की मांग की समाज जनों का कहना है कि इस पूरे मामले के बाद समाज के लोगों में काफी आक्रोश और उन्हें पूरी उम्मीद है कि शासन प्रशासन की ओर से उन्हें पुरा न्याय मिलेगा । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कई दिनों से रूस नागरिक भूख हड़ताल पर खाद की समस्या से जूझते किसान, लाईन मे लगने के बाद भी नही मिल रही खाद,निर्धारित दिनांक से नही शुरू हुई खरीदी