किसानो को न दी जाय मानसिक वेदना -किसान सुब्रतमणि त्रिपाठी

News National World/ रीवा/ रीवा शहर अंतर्गत करहिया मंडी में खाद की विकराल समस्या बनी हुई है इसके साथ ही आज निर्धारित दिनांक 2 दिसंबर से खरीदी शुरू नही होने से किसान परेशान थे। खाद की समस्या को लेकर रीवा भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष एव राष्ट्रीय किसान समन्वय समित के सदस्य किसान सुब्रत मणि ने केन्द्रीय कृषि मंत्री, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एव जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि किसानो के साथ न्याय करे मानसिक वेदना ना दे। 

उन्होंने कहा कि आखिर किसानो को एक एक बोरी खाद के लिए कब तक दिन दिन भर लाईनो मे लगना पड़ेगा। सभी सेवा सहकारी समितियो तक खाद नगद मे एवं कर्ज मे जो किसान केंद्रीय सहकारी बैक सेवा सहकारी समितियो मे लागू नियम जिन किसानो की भूमि कही बन्धक है भले सेवा सहकारी समिति के सदस्य है खाद नगद मे भी नही मिलेगी। उनको छोड़कर कर जो किसान पात्र है सेवा सहकारी समिति के सदस्य है एव जो छोटे किसान है एक दो बोरी खाद चाहिए वो ना तो सेवा सहकारी समितियो के सदस्य है ना ही उनकी भूमि कही बन्धक है उन्हे तो नगद मे एक दो बोरी खाद मिल जाये।  जिसके लिए किसान दिनभर खाद के लिए लाइन में लगे रहते है उन्हें नैनो यूरिया नैनो डीएपी की खाद मिलनी चाहिए। लेकिन लाइन में कतार लगाने के बाद भी उन्हें खाद नही मिल रही है।


     किसान सुब्रत ने कृषि उपज मंडी करहिया मे खाद की लाईनो मे लगे किसानो एवं समर्थन मूल्य मे धान बेचने मंडी में पहुचे किसानो से मुलाकात कर समस्यायों की जानकारी ली।
किसानो ने बताया कि खरीदी शुरू होने की बात समाचार पत्रो मे पढ़कर आये है कि खरीदी केंद्र में खरीदी नही हो रही है लेकिन खरीदी केन्द्र पहुचने पर पता चला की स्लाट भी बुक नही हो रहे है ना खरीदी हो रही है ऐसे मे क्या करे पहले जानकारी मिली होती तो धान लेकर ना आते ।
बताया जाता है कि कृषि उपज मंडी प्रांगण मे स्थित खरीदी केन्द्रो मे वारदाने तक नही पहुचे,स्लाट भी बुक नही हो रहे  है समर्थन मूल्य मे धान की खरीदी 2 दिसम्बर से शुरू होने की घोषणा की गई फिर किसानो को निराश होना पड़ा।


खाद की लम्बी लाईनो मे लगे किसानो ने बताया कि खाद के साथ नैनो यूरिया एव नैनो डीएपी की खाद लेना जरूरी है नही तो एक भी बोरी खाद की पर्ची नही मिलेगी। किसानों ने बताया कि तीन बोरी डीएपी या यूरिया खाद तभी मिलेगी जब किसान नैनो डीएपी एव नैनो यूरिया लेगे।


    जिसके लिए किसान सुब्रत ने मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन से माग कि है कि तत्काल धान की खरीदी शुरू करायी जाय  और सभी सेवा सहकारी समितियो मे खाद उपलब्ध करायी जाय। खाद के साथ नैनो यूरिया नैनो डीएपी खरीदने की शर्त खत्म की जाय ।
                     

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading