375 नेत्र रोगियों का किया गया नेत्र परीक्षण,122 मरीजो को लेंस प्रत्यारोपण हेतु भेजा गया जानकीकुंड। News National world/ रीवा/ रीवा जिले के जवा तहसील मुख्यालय अंतर्गत पथरौड़ा में समाजसेवी तरुणेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में एवं सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड के सहयोग से आज दिनांक 1 दिसंबर 2024 को सुवह 9 बजे से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जहा पर सदगुरु सेवा ट्रस्ट नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट के अनुभवी डांक्टरों द्वारा 375 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमे 122 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए। जिन्हें एम्बुलेंस के द्वारा लेंस प्रत्यारोपण हेतु जानकीकुंड चित्रकूट भेजा गया। जिसमे आयोजक समाजसेवी व कांग्रेस नेता तरुणेंद्र द्विवेदी,सचिव प्रमोद मिश्रा, विनोद मिश्रा, राजकुमार द्विवेदी, अरुण तिवारी एवं गोरेलाल गुप्ता सहित जानकीकुंड के योग्य डाक्टरो का सराहनीय योगदान था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जिला पत्रकार संघ ,झाबुआ के तत्वावधान में ग्रामीण पत्रकारिता की चुनौतियां और खबरों का जोखिम विपय पर परिसंवाद आयोजन. चार पहिया वाहन तूफान जीप चुराने वाले शातिर चोर को, पुलिस थाना भँवरकुआं इंदौर ने कुक्षी जिला धार से लिया गिरफ्त में।
You must be logged in to post a comment.