अरे भई मत लिखो गांधी, वाड्रा हो तुम,आपकी पार्टी भले चाहे जाए झूम झूम।बाबा ने दिया बहना को राखी का गिफ्ट,ये वायनाड में मिली है तभी उसे लिफ्ट!लो प्रियंका हो गई लोकसभा में शिफ्ट। अरे भई मत लिखो गांधी, वाड्रा हो तुम,आपकी पार्टी भले चाहे जाए झूम झूम।ये कहती हो मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूँ,हां, मैं केरल से आगे भी बढ़ सकती हूँ!मैं मम्मी को भी सरप्राइज दे सकती हूँ। अरे भई मत लिखो गांधी, वाड्रा हो तुम,आपकी पार्टी भले चाहे जाए झूम झूम।मैं लू पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प,अगर सोनियाजी खोज रहीं है विकल्प!हाँ, कोशिश करूंगी हो जाए कायाकल्प। अरे भई मत लिखो गांधी, वाड्रा हो तुम,आपकी पार्टी भले चाहे जाए झूम झूम।राहुल बाबा आपने घुमाया खूब संविधान,इतने सालों से पार्टी में न डाल सके जान!भैया अब तो दे दो बहना के हाथ कमान। संजय एम. तराणेकर(कवि, सूत्रधार व समीक्षक)इन्दौर-452011 (मध्यप्रदेश)मो. 98260-25986 Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्कूल के वार्षिक उत्सव में हुए धर्म आधारित आयोजन नवग्रह की पावन नगरी खरगोन में “शातिर ठग” बना लोगों के लिए मुसीबत, लाखों का लेन देंन कर पीड़ित को धमकाते हुए कह रहा की “खरगोन पुलिस एवं जिला प्रशासन में कहाँ इतनी ताकत जो मुझे उठाकर कर दे कार्यवाही” !!