खरगोन । ब्यूरो रिपोर्ट.। यूँ तो आपने शातिर ठगो के ऐसे बोहत से किस्से सुने होंगे जिनमे सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसा कर साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया जाता हैं लेकिन क्या आपने कभी ऐसे निर्लज्ज नकबज़न का किस्सा सुना हैं जिसने पंचर बनाने वाले एवं छोटे कैंटीन किराना दूध व्यापारी तक को ना बक्शा हो तो सुनिए नवग्रह की पावन नगरी खरगोन को कलंकित करने वाले “शातिर ठग” रजनीकांत उर्फ़ राजेश पिता श्रीकांत बर्वे की कहानी जिसका ठगी करने का अंदाज़ बेहद ही शातिराना हैं पहले तो ये लोगों से किसी ना किसी बहाने से मिलता उनसे अपनी जान पहचान बढ़ाता और ज़ब संबंधों में घनिष्ठता बढ़ जाती तो ये ठग उन सीधे-साधे लोगों के साथ ठगी की वारदात जैसी पैसे का लेनदेन आदि को अंजाम देकर फरार हो जाता और उनका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर आपने अगले शिकार के लिए निकल पड़ता।सूत्रों के अनुसार यूँ तो रजनीकांत उर्फ़ राजेश पिता श्रीकांत बर्वे मूल रूप से ग्राम पिढाय बुजुर्ग तहसील बड़वाह का रहने वाला हैं लेकिन इस शातिर ठग की ठगी के किस्से खरगोन में काफ़ी चर्चित हैं कुछ सालो पहले भी ये ठग इंदौर में धोखाधड़ी के मामले में इंदौर सेंट्रल जेल भी जा चूका हैं राजेश बर्वे खुद को सरकारी ठेकेदार बताकर लोगों के आगे रइसी झाड़ता हैं और उसके साथ ठेकेदारी में पार्टनरशिप कर मोटे मुनाफे का लालच देते हुए लाखों रूपये का निवेश करा मौका मिलते ही ठगी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता हैं।न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड की टीम से ऐसे ही एक पीड़ित जीतेन्द्र सुरागे ने संपर्क किया और बताया की ठग रजनीकांत बर्वे ने उनके साथ पहले दोस्ती की फिर मित्रता घनिष्ट होने पर उनसे कंस्ट्रक्शन व्यापार के नाम पे 4 लाख रूपये निवेश करवा लिए और धनराशि सहित कुछ दिनों बाद फरार हो गयापीड़ित जितेन्द्र सुरागे द्वारा कई बार फ़ोन एवं मैसेज के माध्यम से राजेश बर्वे से संपर्क साधा लेकिन ठग ने उनका नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया जिससे हताश होकर जीतेन्द्र ने खरगोन के कोतवाली थाने पर शिकायती आवेदन प्रस्तुत कर पुलिस सहायता मांगी हैं।पीड़ित जितेन्द्र सुरागे के अनुसार ठग राजेश बर्वे को क़ानून का कोई खौफ नहीं हैं वह अपनी कॉलर ऊँची कर बड़े ही रोबीले अंदाज़ में चुनौती देते हुए कहता हैं की पुलिस एवं प्रशासन को उसका बाल भी बांका नहीं कर सकती क्यूंकि वह पुलिस के हाथ में आ ही नहीं आ पायेगा।पीड़ित जितेन्द्र के अनुसार उनके जैसी कई लोग और हैं जिनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया हैं जिनमे संजय गांगले, सुनील वर्मा, दीपक कानूनगो, सुनीता वर्मा, गुप्ता जी, दीपक सोनी शामिल हैं।उक्त मामलों से खरगोन कोतवाली थाना प्रभारी श्री बनवारी लाल मंडलोई को भी अवगत कराया गया हैं श्री मंडलोई द्वारा मामले में जांच कर ठग राजेश बर्वे के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मत लिखो गांधी, वाड्रा हो तुम, खुशियां बांटने से दोगुनी हो जाती हैं, अगर वक्त मिले तो दूसरों के साथ अपनी खुशियां बांटें: समाजसेवी एवं शिक्षाविद् सुखबीर जाखड़