संगठन विस्तार और पत्रकार हितों को लेकर हुई चर्चा, जल्द बनेगी आयोजन समितिभोपाल। प्रिंट मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (PMJA) की साधारण बैठक में “आल इंडिया PMJA मीट–2026” के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए PMJA के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज़ भारतीय ने कहा कि अखबार समाज का दर्पण होता है और देश की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा व्यावसायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करता है।बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा तथा राष्ट्रीय स्तर पर PMJA को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।मध्यप्रदेश अध्यक्ष रघु मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि “आल इंडिया PMJA मीट–2026” का आयोजन दिसंबर 2026 में करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके लिए शीघ्र ही आयोजन समिति का गठन कर तैयारियां प्रारंभ की जाएंगी। साथ ही देशभर के पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अलवर ओपन जेल से हत्या का दोषी कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस थायरॉइड: जानिए इसके लक्षण, कारण, बचाव और सही खानपान