बड़नगर। पुलिस ने सहकारी बैंक के रुपयो का गबन करने वाला आरोपी को गिरफ़्तार किया। आरोपी बैंक लिपिक पद पर पदस्थ था और बैंक के पैसो का गबन किया। थाना बडनगर प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि 26.11.2024 को आरोपी रामकुमार शर्मा पिता ओमप्रकाश शर्मा (निवासी व्यास कॉलोनी बड़नगर) को गिरफ्तार कर किया गया है जिसके द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सहकारी बैंक के रुपयो का गबन किया जिसे पुलिस के द्वारा गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।। थाना बड़नगर थाने पर फरियादी बैंक मेनेजर द्वारा लिखित में शिकायत दी गई थी कि बैक मे लिपिक (केशियर) पर के पद पदस्थ रामकुमार शर्मा द्वारा 25 लाख रुपयो का गबन कर दिया गया है। जिस शिकायत की जांच पड़ताल शुरू की गई जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 409 के तहत मामला दर्ज किया गया ओर जांच की गई। वही फरार आरोपी रामकुमार शर्मा को कस्बा बड़नगर से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आरोपी से गबन की गई राशि के संबंध मे पुछताछ की। माननीय न्यायालय पेश किया बाद न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में प्रशंसनीय कार्य रहा। थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि. राजेश कलमी, सउनि शैतानसिंह डिडोर, प्र.आर. हेमराज खरे, प्र.आर. राहुल राठौर आर. महेश मौर्य, आर. अजय चौहान, आर. संदीप बामनिया, सै. दिनेश व्यास की सराहनीय भुमिका रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार. पुलिस की मेहनत लाई रंग. वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान, घरेलू हिंसा