उज्जैन। बड़नगर। ट्रक चोरी करने के बाद आरोपी फरार था जिसे बड़नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि गोलु शर्मा पिता शिवचरण (निवासी कुन्दनपुर तह. सिरोंज विदिशा) जो कि थाना क्षेत्र में ट्रक चोरी के आरोप में फरार चल रहा था । जिसे पुलिस के द्वारा गठित टीम के द्वारा गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपी को न जेल भेजा गया।। दरअसल घटना उज्जैन के बड़नगर थाना क्षेत्र में दिनांक 16.06.2024 को फरियादी भगवानसिंह पिता हुकुमसिंह राठौर (निवासी शिक्षक कॉलोनी बड़नगर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 14.069.2024 को सरस्वती स्कुल के सामने खड़ा ड़ीओसी से भरा हुआ ट्रक किसी अज्ञात के द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई। वही पुलिस कार्यवाही में आरोपीयो की तलाश की जा रही थी। वहीं आरोपी सद्दाम पिता बाबु (निवासी बलखड़ जिला खरगोन), मुनिर उर्फ सोनू (निवासी देवास) तथा रफीक उर्फ रफ्फु (निवासी सेंधवा) को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपी गोलु शर्मा पिता शिवचरण (निवासी सिरोंज विदिशा ) को मुखबिर सुचना पर आरोपी के घर कुन्दनपुर पर दबिश देकर गोलु शर्मा को गिरफ्तार किया गया बाद आरोपी से ट्रक चोरी के बारे मे पुछताछ की गई। इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका- प्रसंशनीय कार्य में भागीदर थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि मानसिंह वास्कले, प्र. आर. राहुलसिंह राठौर, आर. महेश मौर्य, आर. रुपेश पर्ले, आर. मुकेश नागर की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बिजली का बिल लेने गए विद्युतकर्मी के साथ उपभोक्ताओं ने की मारपीट सहकारी बैंक के रुपयो का गबन, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार.