अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु तहसीलदार एसडीएम एवं कलेक्टर को आवेदन देने के बाद भी नही हो रही कार्यवाही।

News National World/मऊगंज/ मऊगंज जिले के हनुमना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलहा में उस समय हड़कंप मच गया जब जुताई करके ट्रेक्टर चालक घर आ रहा था तभी अतिक्रमण युक्त रास्ते मे दुर्घटना का शिकार हो गया। गनीमत रही कि ड्राइवर बाल बाल बच गया।

बताया जाता है कि रोज की तरह आज शाम 6 बजे खेत जुताई करके ड्राईवर ट्रेक्टर को नहर की पटरी से निकाल रहा था लेकिन जगह कम होने के बजह से अचानक अनवैलेंस होने पर सीधे 25 फिट गहरे नहर में पलट गया। ट्रेक्टर के नीचे दबा ड्राईवर किसी तरह निकला तब तक में गाँव के लोग इक्कठे हो गए।
वही ग्रामीणों का आरोप है कि नहर के किनारे हीरालाल तिवारी ने अतिक्रमण  जबरदस्ती दुकान बना ली गई है दुकान बनने से रास्ता संकीर्ण हो गया है। जिस बजह से आज ये बड़ा हादसा हो गया।


     जबकि कोलहा सरपंच के द्वारा बाकायदा तहसीलदार एवं एसडीएम और कलेक्टर मऊगंज को अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया गया है जिसके बाद भी प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।


प्रशासन के लापरवाही के कारण आज एक व्यक्ति की जान चली गई होती, जबकि एक बार नहीं कई बार सरपंच कोलहा के द्वारा लिखित आवेदन हनुमना तहसीलदार एवं मऊगंज कलेक्टर को दिया गया है यदि सही समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही हुई होती तो शायद यह हादसा नहीं हुआ होता।
  देखना यही होगा कि हादसा होने के बाद प्रशासन जागेगा या इसी तरह के हादसे का इंतजार किया जाएगा।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading