गुजरात। गुजरात पुलिस ने सुलझा दी हत्याओं की गुत्थी,वलसाड जिले में 19 साल की एक लड़की की हत्या और दुष्कर्म के मामले में एक सीरियल किलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
वहीं बड़ी ही मेहनत और कोशिशों के बाद गुजरात पुलिस के हत्थे एक सीरियल किलर चढ़ा , जो कि लड़कियों को अपना निशाना बनाता था। यह सीरियल किलर पहले लड़कियों का बलात्कार करता था और फिर उनकी हत्या करता था। पुलिस ने इस संदिग्ध सीरियल किलर को वलसाड जिले में 19 साल की एक लड़की की हत्या और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राहुल जाट बताया जा रहा है।

बी काम (B.Com) की छात्रा की मिली लाश…. पुलिस कर रही थीं क़ातिल की तलाश.
दरअसल, वलसाड जिले के पारडी तहसील के मोती वाडा गांव की एक 19 साल की लड़की की लाश उदवाडा रेलवे स्टेशन के पास पटरी के किनारे मिली थी, जिसकी बलात्कार कर हत्या की गई थी। मृतक लड़की बी काम (B.Com) की छात्रा थी। उस दिन वह शाम को ट्यूशन से लौट रही थी, तभी पीछे से हमला कर आरोपी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर उसकी हत्या कर दी। इस मामले की जांच करते हुए वलसाड पुलिस लड़की के हत्यारे की तलाश कर रही थी।

पुलिस के द्वारा खंगाले गए 2000 से अधिक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज
इस दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर वलसाड पुलिस की कई टीमें जांच कर रही थीं। इसमें 4 DY SP, कई PI, SOG, LCB समेत सभी विभाग के करीब 400 पुलिसकर्मी शामिल थे। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने 2000 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में राहुल जाट की तस्वीर मिली, जिसे सूरत के लाजपुर जेल के एक अधिकारी ने पहचान लिया। इससे पहले कि राहुल अगली वारदात को अंजाम देता, वापी रेलवे पुलिस (GRP) ने वापी रेलवे स्टेशन पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इन लोगों को बनाया निशाना ‘सीरियल किलर’ का शिकार
छताछ में आरोपी राहुल जाट ने पुलिस को बताया कि वह अकेले लोगों को लूटता और महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता था। खासतौर पर वह ट्रेनों के दिव्यांग कोच में अपने शिकार को तलाशता था। वह ज्यादातर रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में रहता था, जिससे पुलिस को उसे पकड़ना मुश्किल होता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल जाट हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। वह अलग-अलग राज्यों में अपराध करके लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहता था। उसने 4 राज्यों, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और महाराष्ट्र में लूट और हत्याओं जैसी वारदातों को अंजाम दिया था।।

आरोपी ने 25 दिन में की 5 हत्याएं….
वलसाड के एसपी (SP) करनराज वाघेला ने बताया कि अक्टूबर महीने में आरोपी राहुल जाट ने महाराष्ट्र के सोलापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी। इससे पहले उसने पश्चिम बंगाल में कटिहार एक्सप्रेस में हावड़ा स्टेशन के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति को लूटकर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वहीं कर्नाटक के मुल्की स्टेशन पर आरोपी राहुल ने एक यात्री की हत्या की थी। तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पास उसने एक महिला को लूटने के बाद उसकी हत्या कर दी। उन्होंने आगे बताया कि राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ट्रक चोरी और अवैध हथियारों की तस्करी के मामलों में आरोपी को साल 2018-19 और 2024 में जेल भी भेजा गया था। इसके अलावा आरोपी राहुल जाट के खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक, इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह, बघेल +91 8516870370 सह संपादक आमिर खान +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399. NNW TV, NNW NEWS आप सभी का NEWS NATIONAL WORLD के इस व्हाट्सएप ग्रुप में स्वागत है। यह ग्रुप मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ , सहित देश विदेश की खबरों के लिए बनाया गया है। इस ग्रुप से जुड़कर आप ताजातरीन खबरों से अपडेट रहेंगे। न्यूज नेशनल वर्ल्ड से जुड़ने के लिए वॉट्सएप करे इंदौर ... 85168 70370 अंकुल प्रताप सिंह 9009911100 आमिर खान, प्रदीप चौधरी संभाग ब्यूरो चीफ +919522447447, कुशमेन्द्र सिंह संभाग ब्यूरो चीफ रीवा +91 94247 01399 न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड के साथ अपनी आवाज़ को बुलंद करे । हर छोटी बड़ी ख़बर की जानकारी साझा कर सकते हैं अपके आस पास हर गतिविधि की जानकारी इस नंबर पर साझा कर सकते हैं। NEWS क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, इत्यादि। NEWS NATIONAL W🌎RLD (PVT LTD) के वॉट्सएप चैनल से आप सभी जुड़ सकते है। फलों करे। लिंक पर जा कर। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। E-mail address allindiamedia12340 @gmail.com खबरों और विज्ञापन के लिए Emil करें.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading