News National World/ रीवा/ रीवा जिले के बैकुण्ठपुर नगर परिषद में नगर परिषद अध्यक्षया पति के दखल से कई पार्षद परेशान रहते है जिनके दखल को रोकने एवं परिषद/ पीआईसी की बैठक में शामिल न किये जाने को लेकर मुख्य नगर परिषद अधिकारी को पत्र दिया गया। दिए गए आवेदन में वार्ड नंबर-11 के पार्षद तस्लीम खान ने नगर परिषद बैकुण्ठपुर के परिषद पीआईसी की बैठक में अध्यक्षया श्रीमती मीना तीरथ गुप्ता के पति तीरथ प्रसाद गुप्ता बैठक में शामिल रहते हैं एवं परिषद द्वारा संचालित हर कार्यक्रम की अनुआई करते है तथा परिसद/पीआईसी की बैठक में शामिल होकर मनमानी तरीके से बैठक की कार्यवाही सम्पन्न करते है। यहा तक की परिषद/पीआईसी रजिस्ट्रर घर में रख कर बैठक में होने वाली कार्यवाही को रजिस्टर में अपने मनमुताबिक लिखवाया जाता है। कुछ साथी पार्षदों के विरोध करने के बावजूद भी उनकी बातों को शासन सत्ता का धौस देकर अनसुना कर दिया जाता है। जो नियम के विरूद्ध है ऐसा प्रतीत होता है कि नियम विरूद्ध तरीके से जानबूझकर अध्यक्ष पति तीरथ प्रसाद गुप्ता को बैठक में शामिल किया जाता है प्रमाणीकरण के तौर पर फोटो भी उपलब्ध है अध्यक्षया पति का बैठक में शामिल होकर शासन सत्ता का धौसदिखा कर मनमानी ढंग से परिषद चलाई जा रही है।जिसके लिए पार्षद ने मुख्य नगर परिषद अधिकारी से निवेदन किये है कि अध्यक्षया पति तीरथ गुप्ता को परिषद/पीआईसी की बैठक में शामिल न करवाकर निष्पक्ष रूप से बैठक सम्पन्न कराया जाय। उक्त आवेदन उन्होंने कलेक्टर महोदय रीवा,पंचायत संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास रीवा,अनुविभगीय अधिकारी / रिटर्निंग ऑफीसर निर्वाचन सिरमौर,तहसीलदार/ सहायक रिटर्निंग ऑफीसर सिरमौर को पत्र भेजा गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अमहिया पुलिस की कार्यवाही में 02 मोटरसाइकिल सहित चोर हुआ गिरफ़्तार जिले में खाद की नही है समस्या-डीडीए ने दी जानकारी,किसानों को खाद की नियमित आपूर्ति जारी
You must be logged in to post a comment.