शनिवार और रविवार को भी खुली रहेगी खाद समृद्धि केंद्र। News National World/जवा/ बीते दिनों खाद की किल्लत से किसान परेशान थे जिसके लिए किसान सहकारी समितियों का चक्कर लगा रहे थे लेकिन खाद नही मिल पा रही थी और किसान प्राइवेट दुकानदारों के हाथों दुगने दामों में खाद लेने को मजबूर थे जिसका खबर प्रकाशन होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और दो दिवस के अंदर सभी समितियो में खाद उपलब्ध कराई गई जिसे देखते हुए जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बैठक कर सभी अधिकारियो को निर्देशित किये की शनिवार और रविवार को समितियो को खोलकर किसानों को खाद उपलब्ध कराए, क्योंकि अब पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसानों को खाद की नियमित आपूर्ति जारी: डीडीए यूपी बागरी वही जवा पहुचे डीडीए यूपी बागरी ने बताया कि पूरे जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है किसानों को नियमित समितियों द्वारा खाद की आपूर्ति की जा रही है। किसानों की मांग को देखते हुए अवकाश के दिनों शनिवार और रविवार को भी खाद का वितरण किया जा रहा है। रविवार को जवा डबल लाक केन्द्र से 67 किसानों को 327 बोरी डीएपी, 225 बोरी यूरिया और 32 बोरी सुपर फास्फेट का वितरण किया गया।जिन किसान समृद्धि केन्द्रों में अधिक संख्या में किसान खाद लेने पहुंच रहे हैं उन्हें अधिकारियों के निगरानी में टोकन देकर खाद का वितरण किया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नगरपरिषद बैकुण्ठपुर में पीआईसी की बैठक में अध्यक्ष पति को शामिल न किये जाने पार्षद ने मुख्य नगरपरिषद अधिकारी को दिया गया पत्र सिंगरौली में ट्यूब के सहारे नदी में तैर रही बालिका डूबी, एक डॉक्टर की मौत