News National World/ रीवा/ आरटीओ विभाग रीवा ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बिना परमिट के 6 ट्रकों को जप्त किया गया। जिनमे दो लाख के ऊपर शासन का मोटरयान कर बकाया था।
परिवहन विभाग रीवा द्वारा परिवहन सुरक्षा स्क्वाड एवं आरटीओ चेक पॉइंट रीवा-2 में वाहन चेकिंग के दौरान 6 ट्रक बिना दस्तावेज एवं बिना परमिट के पाये गये जिनमे मध्यप्रदेध परिवहन विभाग का 2 लाख रुपये का मोटरयान कर भी बकाया पाया गया।

जाँच में तीन ट्रक सोहागी चेकपोस्ट के समीप पाये गये जिनके दो ट्रक सोहागी थाना एवं एक ट्रक पुराने परिवहन चेकपोस्ट में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। यह ट्रक उत्तरप्रदेश की तरफ़ से मध्यप्रदेश की सीमा में बिना दस्तावेज चलाये जा रहे थे। इसके अलावा परिवहन सुरक्षा स्क्वाड रीवा में भी जाँच के दौरान तीन ट्रक बिना दस्तावेज खनिज का परिवहन करते हुए पाये गये जिन्हें जप्त कर परिवहन कार्यालय रीवा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। इन ट्रकों में मोटरयान कर भी बकाया पाया गया।

कार्यवाही परिवहन आयुक्त के निर्देशन में परिवहन सुरक्षा स्कवाड प्रभारी रवि मिश्रा के द्वारा की गई आज की जांच कार्यवाही में 67000 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है।
ऐसे वाहन जो नियम विरुद्ध संचालित हो रहे है और अवैध खनिज का परिवहन करते है तथा क्षमता से अधिक वाहनों पर माल का परिवहन करते है। उन पर चालानी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी और जांच में बाधा उत्पन्न करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही होगी।
रवि मिश्रा
प्रभारी अधिकारी
परिवहन सुरक्षा स्कवाड
रीवा संभाग रीवा (म .प्र)।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading