News National World/जवा/ संचालनालय भोपाल द्वारा दिनांक 12 नवंबर 2024 को जारी प्रदेश स्तरीय सूची में जवा तहसील अंतर्गत ग्रामीण अंचल में स्थापित श्रीनिवास तिवारी विद्यासदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगवां में अध्यनरत अंडर 17 आयु वर्ग में कक्षा दसवीं के छात्र अंशुल मिश्रा डिस्कस थ्रो में तथा कक्षा आठवीं के छात्र शंकर दयाल कोल भाला फेंक में मध्य प्रदेश की टीम हेतु भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित दोनों खिलाड़ी दिनांक 19 नवंबर से 23 नवंबर तक उज्जैन में आयोजित प्री नेशनल कोचिंग कैप हेतु 18 नवंबर को रवाना हो गए है प्रशिक्षण उपरांत दोनों खिलाड़ी 26 नवंबर से 30 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। बहुत ही कम समय में विद्यालय द्वारा प्राप्त खेल उपलब्धियां की स्थानीय खेल प्रेमियों ने सराहना की है। वही विद्यालय के संस्थापक शिवबालक पांडेय, डायरेक्टर दिनेश द्विवेदी, प्राचार्य ओंकार प्रसाद द्विवेदी द्वारा दोनों छात्रों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है तथा स्कूल कैप्टन कार्तिक तिवारी, अंगिता द्विवेदी,खेल कैप्टन, गणेश कोल एवं राधा रावत सहित विद्यालय के सभी खिलाड़ियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डभौरा में मनाया गया 25वां ग्राम रक्षा समिति का स्थापना दिवस 2 लाख से ऊपर मोटरयान कर बकाया होने पर बिना परमिट के 6 ट्रकों पर की गई कार्यवाही