शिकायत पर नईगढ़ी पुलिस के द्वारा नही की जा रही कार्यवाही। कार्यवाही हेतु आवेदक थाना नईगढ़ी और तहसील कार्यालय का लगा रहा चक्कर News National World/नईगढ़ी/ मामला मऊगंज जिला अंतर्गत नईगढ़ी तहसील के कोट गांव का है जहा आवेदक जनार्दन प्रसाद तिवारी पिता स्व.श्री केमलाराम तिवारी निवासी ग्राम कोट की आराजी नम्बर 477/2 का अंश रकवा 1.00 एकड़ यानी 0.405 हे० जमीन है लेकिन जब भी स्वयं की अधिपत्य भूमि में ट्रैक्टर लेकर बुबाई जुताई करने जाते है तो दबंग अनावेदक राजकुमार, प्रदीप कुमार पिता स्व.श्री सुखपत्ति लाल, राजेन्द्र प्रसाद, जितेन्द्र प्रसाद पिता स्व.श्री रघुवीरराम बबलू, तरुणेंद्र तिवारी उर्फ डाक्टर, छोटे पिता स्व.लालमणि वगैरह सभी निवासी ग्राम कोट दबंगई के साथ लाठी-डन्डा एवं धारदार हथियार लेकर आते है और गाली गलौज करते हुए मारपीट की धमकी देते है तथा खेत से भगा देते है। जिनके दबंगई एवं तानाशाही पर कार्यवाही हेतु कई बार नईगढ़ी थाना प्रभारी और नईगढ़ी तहसीलदार को आवेदन दिया गया है कि मेरी जान-माल की सुरक्षा कराया जाय और सही नाप कर मेरी जमीन का अधिपत्य दिलाया जाय। लेकिन नईगढ़ी पुलिस और नईगढ़ी तहसीलदार के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है कार्यवाही नही होने से दबंगो के हौशले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है और आये दिन मोबाइल में फोन लगाकर गाली गलौज करते हुए धमकी दे रहे है ऐसा आवेदक ने आरोप लगाए है हकीकत तो सही जांच के बाद ही सामने आ सकती है।यदि इसी तरह से राजस्व विभाग और पुलिस विभाग का हाल रहा तो एक दिन बड़ा हादसा हो सकता है जिसका जिम्मेदार कौन होगा बड़ा सवाल है? वही आवेदक के पुत्र अरुण तिवारी ने बताया कि उक्त जमीन का पट्टा,जमीन का सीमांकन, खसरा, कमिश्नर का फैसला,रेवन्यू बोर्ड का फैसला, जज का फैसला सब हमारे पक्ष में है हाई कोर्ट के न्यायाधीश का स्टे आदेश भी है लेकिन दबंगो द्वारा हाई कोर्ट के न्यायाधीश के स्टे-आदेशो को नही मान रहे है तथा हमारे जमीन पर सरहंगयीं के दम पर दादागिरी कर रहे है तथा फोन मे गन्दी गन्दी गाली दे रहे हैं और कह रहे है पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते है जहा जाना हो, जहा शिकायत करना हो कर दो मेरी पहुच ऊपर तक है। जिस बजह से पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। जिसके लिए आवेदक जनार्दन प्रसाद तिवारी सहित पूरा परिवार जिला कलेक्टर मऊगंज और मऊगंज पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।अब देखना यही होगा कि पीड़ित किसान को न्याय मिलेगा या यूं ही तहसील कार्यालय और नईगढ़ी थाने का चक्कर लगाते रहेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में दूध विक्रेता ने किया सुसाइड: बाथरूम में जाकर टी-शर्ट से लगाई फांसी; पुलिस जांच में जुटी शास.पूर्व मा.विद्या.फुटौधा और सितपुरा में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित
You must be logged in to post a comment.