कार्यक्रम में मुख्यरूप से समाजसेवी नागेश्वर प्रसाद शुक्ला रहे मौजूद।

News National World/सतना/ सतना जिला के विकासखंड सोहावल अंतर्गत शास.पूर्व मा.विद्या.फुटौधा और सितपुरा विद्यालय में मुख्य अतिथि समाजसेवी नागेश्वर प्रसाद शुक्ला के उपस्थिति में आज बाल दिवस के अवसर पर बड़े ही धूमधाम के साथ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयन्ती समारोह को बाल दिवस दिवस के रूप में मनाया गया।


जहा पर सबसे पहले सभी अतिथियों ने चाचा नेहरू के प्रतिमा में माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके बाद उपस्थिति कांग्रेस जिलाअध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने बच्चों के साथ चाचा नेहरू के विचाऱो को साझा किये। इस अवसर पर बच्चों को मिठाइयां एवं लेखन सामग्री वितरित किया गया। 


उस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मंडलम अध्यक्ष बिटलू सिंह, सेक्टर अध्यक्ष गांधी सिंह सहित सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।
वही पीएम श्री शासकीय उच्च. मा. विद्या.सितपुरा में आयोजित बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण, समाजसेवी नागेश्वर प्रसाद शुक्ला, जिला संगठन मंत्री प्रदीप समदरिया, जिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष एडवोकेट बर्मेंद्र सिंह सहित छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading