संस्था आस द्वारा बच्चों के साथ बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन आमिर खान। आस संस्था द्वारा इंदौर शहर के सुप्रसिद्ध स्थान पलासिया सेल्फ़ी पॉइंट पर बाल दिवस के अवसर पर इंदौर शहर की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ADCP सीमा अलावा, महिला थाना से SI ख़ुशबू की उपस्थिति के साथ CRY (सुरक्षित बचपन)कम्यूनिटी के लगभग 100 बच्चों के साथ बाल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। आस संस्था द्वारा बाल दिवस को धूमधाम से सेलिब्रेट करने हेतु नन्हे प्यारे बच्चों द्वारा मनोरंजन से भरपूर गेम्स एक्टिविटी की गई । इसमें सबसे महत्वपूर्ण इंदौर का सोशल ऑडिट किया गया जिसमें बच्चों ने drawing एक्टिविटी के माध्यम से अपने आस पास के व इंदौर के सुरक्षित व असुरक्षित स्थानों को अपनी कला और शब्दों के साथ उल्लेखित किया गया। संस्था आस के संचालक वसीम इकबाल द्वारा इंदौर शहर को बल मित्र शहर बनाने हेतु जानकारी दी गई।अतिथियों व आस संस्था की टीम परियोजना समन्वयक जितेंद्र परमार और यासमीन खान, शुभम देवल, शुभांगी शर्मा द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।बच्चों के द्वारा नृत्य व नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति भी दी गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन यातायात निरीक्षक राधा यादव ने जीता पदक यातायात डीसीपी सम्मान किया// चिल्ड्रंस डे पर नन्हे ट्रैफिक सोल्जर को गिफ्ट// जैन समाज चल समारोह यातायात व्यवस्था. इंदौर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही में 50 लाख रुपए अंतरराष्ट्रीय कीमत की MD drugs के साथ 02 तस्कर आरोपी गिरफ़्तार।