आमिर खान।।आरोपी तस्करो के कब्जे से 105 ग्राम MD Drugs जब्त।आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी(खरीदी–बिक्री) आदि के संबंध में की जा रही है, विस्तृत पूछताछ। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही कर इनके नेटवर्क को नेस्तनाबूत करने के सख़्त निर्देश माननीय मुख्यमंत्री ,मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिये गए हैं। इसी तारतम्य में इंदौर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार अवैध नशे पर कड़ा प्रहार कर रही है। इंदौर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन की किया जा रहा है। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा संदेहियो की तलाश एवं पतारसी इंदौर शहर में अलग–अलग स्थानो पर करते MR 4 रोड होते हुए पुरानी राजकुमार सब्जी मंडी तरफ़ निकलते दो संदेही व्यक्ति दिखे जो पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गए ,। पुलिस टीम के द्वारा दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा और नाम,पता पूछने पर अपना नाम (1). रोशन कुमावत निवासी रामकमल रेजिडेंसी फ्लैट इंदौर, (2).राजू जाट निवासी नवादापंथ धार रोड इंदौर का होना बताया। संदिग्ध आरोपियों की तलाशी लेते उनके पास अवैध मादक पदार्थ MD drugs होना पाया गया जिसका विधिवत वजन 105 ग्राम होना पाया गया जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने कोई उचित उत्तर नही दिया।आरोपियो के कब्जे से लगभग 105 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD Drugs (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 50 लाख रुपए) एवं मोबाइल जप्त कर, आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं । आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “सुरक्षित व खुशहाल बचपन” शिवसेना ने बिरसा मुंडा जी को याद कर मनाई जन्म जयंती