आमिर खान।।आरोपियों से 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (75 बॉटल/57 लीटर) सहित एक वेगनर कार कुल कीमती 3 लाख 85 हजार का माल किया जप्त आरोपी इंदौर से शराब लेकर, अधिक दाम पर बेचने हेतु लेकर जाते थे देवास।पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कार से अवैध रूप से अवैध शराब का अवैध परिवहन करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस थाना तिलक नगर को मुखबिर तंत्र से सूचना मिलीं थी कि, कुछ संदिग्ध कार से भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.11.2024 को मुखबिर सूचना पर नगर निमग पानी की टंकी स्कीम नंबर 140 के पास से, अवैध रूप से शराब का परिवहन करने वाले आरोपी (1) देवेन्द सिंह सैंधव उम्र 30 साल निवासी पटेल मोहल्ला चापड़ा थाना बागली जिला देवास एवं (2) धर्मेन्द्र सैंधव उम्र 31 साल निवासी नेमावर रोड चापड़ा जिला देवास को पकड़ा, जिनके कब्जे से कुल 76 बोटल English अवैध शराब (कुल 57 बल्क लीटर कीमती करीबन 85,000/-) एवं एक वेगनर कार जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपियों से शराब लाने ले जाने एवं विक्रय करने व इनके साथियों आदि के संबंध में पुलिस रिमांड प्राप्त कर जानकारी प्राप्त की जा रही है।जप्त मश्रुका-ROYAL STAG 01 पेटी,AMERICAN PRIDE 01 पेटी, BACARDI LEMON 01 पेटीSIGNATURE PREMIER 2 पेटी,ROYAL CHALLENGE 02 पेटीअलग कम्पनियों की कुल 76 बॉटल English शराब (कुल 57 लीटर) कीमती 85000 एवं 01 वेगनार कार क्रमांक MP04CA6504 कीमती 3 लाख रुपए। उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उनि नवीन पाठक, स उ नि संजय चौहान, प्रआर 2016 मुजफर , प्रआर. 1210 रोशन, प्रआर 2015 भोला की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 1. ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे,2. समय बड़ा बलवान,3. हिंदू बम, व्यंग. बगैर अनुमति के आयोजन करने पर लगाया गया प्रतिबंध