न्यायनगर सुखलिया स्थित उद्यान में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक योग मित्र सारिका शर्मा के सानिध्य में योगाभ्यास ओर एरोबिक्स कराया जाता हे जिसमें क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में भाग लेती हे.नवनिर्मित महादेव मंदिर प्रांगण में धार्मिक,सांस्कृतिक,सामाजिक और स्वास्थ्य हितैषी गतिविधियों का सुचारू रूप से निर्वहन किया जा रहा है.योगमित्र सारिका शर्मा ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा स्वच्छ इंदौर के साथ साथ स्वस्थ इंदौर की पहल की गई हे जिसमें प्रत्येक वार्ड के उद्यान में योगमित्र द्वारा योगाभ्यास कराया जाता है.योग ऋषि मुनियों द्वारा स्वस्थ रखने की प्राचीन प्रद्धति हे जिसका प्रचार प्रसार कर हम आमजन के जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बनाएंगे.पूर्व न्यायाधीश लाल सिंह भाटी ने बताया कि जब कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के महापौर थे तब उन्होंने इस उद्यान को संवारने की पहल की थी,पश्चात विधायक रमेश मेंदोला पूर्व पार्षद राजेंद्र राठौर के प्रयासों से इसे व्यवस्थित किया गया .महापौर के प्रयासों से इसमें ओपन जिम की व्यवस्था की गई है. वर्तमान पार्षद मनोज मिश्रा द्वारा इस उद्यान को आदर्श बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी हे.डॉ देवेंद्र भाटी ने कहा कि सभी रहवासी सौहार्द के साथ सभी त्योहारों और राष्ट्रीय आयोजनों को हर्ष उल्लास के साथ मनाते हे.बच्चों को अच्छे संस्कार देने के लिए भी समय समय पर कार्यशाला आयोजित की जाती हे.जल्द ही हम उद्यान में औषधि पौधों को भी लगाएंगे. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भैरवनाथ से तमरादेश तक पहाड़ी अंचल की बंजर भूमि में निवासरत भूमिहीनो को पट्टा दिलाने और उनके व्यवस्थापन को लेकर वरिष्ठ पत्रकार ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र लूट, मारपीट में फरार आरोपी को बड़नगर पुलिस ने किया गिरफ़्तार….