लोक कल्याण के लिए गांव-गांव सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ-सर्जेश पांडे



News National World/ जवा/श्री हनुमान कथा समिति द्वारा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ आयोजन की श्रृंखला मे 9 नवंबर 2024 शनिवार को जवा जनपद पंचायत अन्तर्गत आनंदी माता मंदिर परिसर स्थित शिव,हनुमान मंदिर पूंछी अतरैला में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का 210वां आयोजन किया गया। सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ आचार्य सुरेश तिवारी और पंडित सुखीनंद मिश्रा के आचार्यत्व में वैदिक विधि-विधान से पंचोपचार पूजन और लोक कल्याण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

    इस अवसर पर श्री हनुमान कथा समिति के संस्थापक,भाजपा नेता सर्जेश पांडेय ने कहा कि गत ढाई वर्षों से सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन लोक कल्याण के लिए हो रहा है यह सनातनी परंपराओं को जन जन तक पहुंचानें, सनातनी समाज को एकजुट करने और संस्कारित समाज के निर्माण के लिए महा अभियान है।


पांडेय ने कहा कि गांव-गांव स्थापित मंदिर हमारे तीर्थ स्थल हैं, इनसे हमें अपार ऊर्जा मिलती है। इसी उर्जा और कृपा से यह कठिन कार्य लगातार ढाई साल से विना किसी रूकावट के गांव-गांव निर्वाध और निरंतर जारी है।निर्वाध और निर्विघ्न जारी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ श्री हनुमान जी स्वामी की कृपा और सनातन समाज के समर्पण का सुखद प्रतिफल है,इससे लोक मंगल का मार्ग प्रशस्त होगा


         सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ में
श्री हनुमान कथा समिति के संस्थापक सर्जेश पांडेय,पंडित बालेन्द्र दुवे,आचार्य सुरेश तिवारी, पंडित सुखीनंद द्विवेदी, पंडित सतानंद मिश्रा, पंडित बालेन्द्र दुवे,सेवा निवृत्त शिक्षक बृजमोहन पांडेय, हनुमत सेवक पंडित सिद्ध नारायण तिवारी, रमेश सिंह तोमर,डाक्टर कामता गौतम, समाज सेवी अनंत प्रसाद पांडेय,दीपक शुक्ल,रामसूरत मिश्रा,हनुमत सेवक गोपाल सिंह बघेल,राजेश तिवारी, रामजी तिवारी,उमाकांत द्विवेदी, अभिषेक तिवारी,मनोज कुमार तिवारी,कुलदीप द्विवेदी स्वतंत्र,मनीष कहार, विद्या सागर सेन,प्रिंस गुप्ता,अमन गुप्ता,लक्ष्य गुप्ता सहित भारी संख्या में श्रद्धालु सामूहिक पाठ में शामिल हुए।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading