News National World/त्योंथर/ रीवा जिले के त्योंथर तहसील अंतर्गत हीरा पब्लिक स्कूल नई बस्ती सोहर्वा में आज 10 नबम्बर 2024 को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पखवाड़ा जयन्ती मनाई गई। जहा पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. टी.पी. सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दीवान सिंह पटेल एडवोकेट,श्याम बहादुर सिंह पूर्व ग्रामसेवक, डॉ.बालेन्द्र प्रताप सिंह प्रोफेसर, इंजीनियर गौरव सिंह यूवा समाजसेवी,सुनील आदिवासी सरपंच सूती एवं सुभाष सिंह उपस्थति रहे। जिसकी अध्यक्षता संन्त शरण सिंह पूर्व सीईओ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात आयोजको द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन समरजीत सिंह प्राचार्य जमुनिहा द्वारा किया गया।कार्यक्रम को शिक्षक प्रदीप सिंह,संतलाल सिंह शिक्षक, अवधेश प्रताप सिंह,अरुण सिंह शिक्षक,सोनू सिंह शिक्षक, पुष्पराज सिंह शिक्षक,कमल राज सिंह, वरिष्ठ केमिस्ट, सीपी. सिंह ने सम्बोधित किया। वही कार्यक्रम में दीवान सिंह पटेल ने सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलकर समाज और देश को एक करने की बातें की। कार्यक्रम के दौरान श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि सरदार पटेल नशा के खिलाफ थे यूवा पीढ़ी नशा से दूर रहकर सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। प्रोफेसर बालेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरदार पटेल में समर्पण,त्याग और बलिदान की प्रेरणा मिलती है, इंजीनियर गौरव सिंह ने कहा की सरदार पटेल जी ने 562 देशी रियासतों को एक कर मिसाल पेश किया जिनके कार्यो को भुलाया नही जा सकता है। वही मुख्यातिथि रहे डॉ. टी.पी. सिंह ने कहा कि सरदार पटेल को युवा पढ़ें, हर युवा के घर में सरदार पटेल की फोटो और किताब होनी चाहिए। उससे हमें प्रेरणा मिलती है। महापुरुषों के इतिहास को जाने बिना हम समाज और देश में एकता के सूत्र में नहीं बांध सकते हैं।आभार प्रदर्शन सौरभ सिंह डारेक्टर हीरा पब्लिक स्कूल नई बस्ती सोहर्वा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विनय सिंह सूती को युवा ब्लाक अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज त्योथर बनाया गया और एक माह में नई कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम में 5 वरिष्ठ लोगों को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया जिनमें डॉ. टी.पी. सिंह, श्याम बहादुर सिंह पूर्व ग्रामसेवक, संतलाल सिंह शिक्षक,इजी.गौरव सिंह युवा समाजसेवी, सुनील आदिवासी सरपंच सूती एवं समाज के प्रति समर्पित यूवाओ के प्रेरणा स्त्रोत समाजसेवी सोनू सिंह शिक्षक गदामार को शाल श्रीफल देकर समरजीत सिंह प्राचार्य जमुनिहा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनू सिंह शिक्षक के जन्मदिन पर वरिष्ठ जनों एवं यु वा साथियों की उपस्थिति में केक काट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दिया गया। अन्त में यूवा कार्यकर्ताओं को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुकेश सिंह, आनन्द सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, कमल राज सिंह, विवेक सिंह,मुन्शी सिंह,धीरज सिंह, त्रिलोक सिंह, हिमांशू सिंह,साहिल सिंह,नच्चू सिंह,कुल भास्कर, प्रदीप सिंह, रमेश कुमार,आलोक सिंह, राजेश सिंह शिवम आदिवासी, बिपिन सिंह, लवकुश सिंह, दिलीप सिंह,मनीष सिंह, शाहिल सिंह,आदि सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन श्री हनुमान कथा समिति का 210वा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ सम्पन्न मानस भवन रीवा में भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की मनाई गई पखवाड़ा जयंती
You must be logged in to post a comment.