प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली

News National World/सीधी। जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत अमिलिया स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्स की मनमानी जारी है जहां नर्स सुधा पटेल के द्वारा डिलीवरी करने आई महिला की परिजनों से पैसे की माग की गई पैसे ना देने पर डिस्चार्ज पेपर ना देने की धमकी दी गई और नहीं दिया गया।

यह कोई पहला मामला नहीं है जब शासकीय सेवा में पदस्थ लोगों ने पैसे की मांग की हो जहां पर पैसा बिल्कुल भी नहीं लगता वहां पैसे की मांग लगातार की जा रही है। जिसकी शिकायत लेकर अगर कोई भी व्यक्ति वरिष्ठ अधिकारी के पास जाता है तो वह भी उनकी शिकायत का समाधान नहीं करते हैं। लगातार सरकार इस बात पर जोर देती है कि यह भ्रष्टाचार रुक लेकिन कुछ लोग भ्रष्टाचार को जबरदस्ती करने के लिए उतारू हो जाते हैं।

दरअसल यह पूरा मामला 2 नवंबर का है जहा ग्राम घोपारी के रहने वाले कामोद पटेल अपनी गर्भवती पत्नी सरस्वती पटेल को लेकर अमिलिया स्वास्थ्य केंद्र गए हुए थे। जहां उनकी पत्नी की डिलीवरी भी हो गई। लेकिन डिलीवरी के बाद स्टाफ नर्स सुधा पटेल ने ₹500 की उनके साथ मांग की गई। पैसे ना देने पर छुट्टी का कागज ना देने की बात भी कही गई। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य अधिकारी अमिलिया से की।

वहीं अब शिकायत तो होने के बाद लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है जहां पर स्वास्थ्य अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया को उन्होंने लिखित शिकायत की है और कार्यवाही की मांग भी की है इसके अलावा उन्होंने कलेक्टर सीधी और बीएमओ के साथ सिहावल नियमों को भी प्रेषित किया है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading