प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली सीधी। सीएमएचओ डॉ सुनीता तिवारी ने चर्चा के दौरान बताया कि इस तरह के मामले नही होने चाहिए। उक्त मामले के बाद हमने एक्सन प्लान तैयार किया है, पूर्व में हमने कई बार ड्राईवरों के साथ मीटिंग भी लेकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये थे लेकिन व्यवस्थाएं सुधर नही रही थी जिसके बाद हमने अब एक नया प्लान तैयार किया है। हमने निर्देशित किया है प्रतिदिन कितनी एम्बुलेंस ऑन रोड है और कितनी एम्बुलेंश खराब होने के कारण मेंटीनेंश में है और कितनी एम्बुलेंशो ने कितने मरीजों को कहा- कहां से पिक किया है। हमने ऊपर स्तर से बात करके लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम का पासवर्ड अपने पास भी मंगवा लिया है जिससे हम भी यहां से वाहनों को ट्रेस करते रहे कि वाहन कहां पर है और उसके लिए कर्मचारियों की नियुक्ती कर दी गई है उनका काम यही रहेगा कि सभी एम्बुलेंस वाहनों की जानकारी लेना रहेगा कि कौन सा वाहन कहा जा रहा है। ट्रैकिंग के माध्यम से हम हर समय देख सकते है कि कोई वाहन आउट आफ वे तो नही जा रहा है। अगर अब लापरवाही पाई जाती है। लगातार बेहतरी के किये जा रहे प्रयास सीएमएचओ डॉ सुनीता तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। हम विभाग प्रमुखों की लगातार मीटिंग ली जा रही है और जहां कमियां दिख रही है उनको सुधार कराने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ मामलों में लापरवाहियां जरूर हुई है लेकिन उनको अब दुरूस्त किया जा रहा है। भविष्य में ऐसा प्रयास रहेगा कि इस तरह के हालात ना बने। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डिलीवरी के नाम पर नर्स ने मांगी रिश्वत, नहीं देने पर नहीं दिया डिस्चार्ज पेपर जिले के अमिलिया में एक्सीडेंट में युवक की हुई मौत