जवा में कांग्रेस का पांच दिवसीय सेवादल प्रशिक्षण शिविर शुरू

News National World/जवा/सरदार वल्लभ भाई पटेल मैरिज हॉल पथरौड़ा जवा में पांच दिवसीय कांग्रेस सेवादल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री राजमणि पटेल ने श्रम की महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि कर्मवीर अगर बटेगा तो मिटेगा।

उन्होंने कहा कि आजादी में गरीब कर्मवीर का अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ने में जहां दलित शोषित कर्मवीर समाज का संघर्ष रहा है वही कर्मवीर समाज ने आजादी के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में बड़े-बड़े बांध, भवन बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य के संस्थानों को बनाने में अपना पसीना बहाया है ऐसे समय में गांव-गांव के युवा सेवादल का प्रशिक्षण लेकर शारीरिक एवं बौद्धिक रूप से मजबूत होकर वर्तमान की केंद्र व राज्य सरकार के झूठ का पर्दाफाश करें।

     इस अवसर पर सेवा दल शिविर का शुभारंभ झंडारोहण कर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व संसदीय सचिव राजेंद्र मिश्रा ने किया तथा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनिल तिवारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डभौरा अरुण सिंह (पिंटू), ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जवा धनेंद्र द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ावर्ग रमेश पटेल, डॉ. अरुणेंद्र शेखर मिश्रा एवं शिवबालक पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बाहर से आए प्रशिक्षक एड.अशोक बर्मन एवं गोस्वामी ने रीवा से आए सेवादल के पदाधिकारी शहर अध्यक्ष आनंद कुशवाहा, तरुणेंद्र द्विवेदी, गुमान सिंह, साधु शरण मिश्रा, विनोद सिंह, उमाशंकर दुबे, वीरेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, लालता प्रसाद गौतम, जोखू लाल कोल, रामनायक सिंह, धनेंद्र पांडे नत्थू, शशि मिश्रा, अवध नारायण साहू, मिजाजी सिंह, मुरली आदिवासी, राजेंद्र यादव, मनोज पांडे, लाल बहादुर साहू, विकास चंद्र साहू, प्रवीण सिंह, राजबहादुर पटेल, संत प्रसाद पयासी, लखन पटेल, संदीप ठकुरिया, विवेक सिंह, अजय कोल आदि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सेवादल महामंत्री विमल पांडे एवं आभार प्रदर्शन दिनेश सिंह सोलंकी द्वारा किया गया।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading