समापन के दौरान भारी संख्या में पहुचे श्रद्धालु

News National World/Rewa/ध्यान योग जन जागृति सेवा संस्थान शाखा रीवा के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रामलला महोत्सव सत्संग साधना शिविर के अंतिम दिन श्रोताजनों में बड़े ही आनंद और उमंग का अनुभव रहा । भगवान श्रीराम की भक्ति के माध्यम से मनुष्य जाति को ईश्वर की ओर उन्मुख करने हेतु सत्य का परिचय सत्य का एहसास करते हुए मनुष्य जीवन को दुखों से मुक्त करने का पूर्णता प्रयास भारत की धारा ऋषि मुनियों की धारा है। हमेशा से नवीन चेतना एक नई ऊर्जा से भरी हुई मानवता का जन्म भारत के धरा पर हमारे ऋषियों की देन रही।

आज भी ऐसे साधु संत जो हमारे बीच में विद्यमान सर्वस्व प्रदान करने की क्षमता लिए पर मनुष्य की छोटी सोच बदलते हुए परिवेश में वह दृष्टिकोण की ओर प्रवाहित होता भारत अंतर जगत की चेतना से दूर होता जा रहा है जो मनुष्यता के लिए बहुत दुखद है दुखद इसलिए क्योंकि अंतर जगत की ही सुख शांति समृद्धि का देवता है और तुम्हारा प्रवेश जब अंतर जगत में नहीं होगा तो तुम लटके हुए साथी की तरह अपना ठिकाना ढूंढते फिरोगे फिरते रहोगे और दुष्ट और कलुषित मन से दुख के सिवा क्या प्राप्त कर पाओगे। बाहर की जिंदगी मन पर इस कदर बैठ जाती है कि साफ करते पूरा जीवन बीत जाता है और फिर भी मन शुद्ध विशुद्ध स्वच्छ नहीं हो पाता है कुछ तो तुम्हें करना होगा जीवन को बदलना ही स्वयं में नई ऊर्जा का समावेश करना होगा नई ऊर्जा जो सद्गुरु से ही प्राप्त होगा।

पूज्य श्रीं ने बजरंग साधना दीक्षा शिष्यों को प्रदान किया जो अकाल मृत्यु नाशक, सर्वत्र विजय श्री प्राप्ति, प्रबल आत्म बल शक्ति की प्राप्ति हेतु है अंतिम दिन के कार्यक्रम में भारी संख्या में साधक शिष्यों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
वही कार्यक्रम के पहले प्रमुख संयोजक व नगरपरिषद सिरमौर अध्यक्ष संदीप सिंह का जन्मदिन भी मनाया गया। जहा पर सभी आगंतुकों हेतु कार्यक्रम निशुल्क एव भोजन भंडारे की पूरी व्यवस्था की गयी 

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading