उज्जैन। उज्जैन के बड़नगर थाना क्षेत्र से छात्रावास की गुम हुई बालिका को पुलिस ने अपनी संवेदनशीलता से 01 घण्टे मे खोजकर परिजन के सौंपा दिया। जिसकी प्रशंसा भी खूब की गई….थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि बालिका के पिता के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उनकी बालिका कहीं गुम हो गई है जिस पर तत्परित टीम गठित कर बडनगर छात्रावास से गुम हुई बालिका की तलाश में निकल गई। जिसकी मेहनत स्वरूप आज बालिका अपने परिजनों के साथ सा कुशल है। आपको बता दें कि यह पूरा मामला उज्जैन के बड़नगर का है जहां पर थाने पर आ कर पिता के द्वारा बताया गया कि उन्हें दिनांक 08.11.2024 को प्रातः करीबन 06.00 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्या छात्रावास नयापुरा बडनगर से सूचना मिली कि कक्षा 06 में पढने वाली बालिका छात्रावास में नही है। जिसके बाद थाना प्रभारी अशोक पाटीदार द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए ओर मामला नाबालिग बच्ची का था तो तत्परता दिखाते हुये छात्रावास एवं बडनगर से आने जाने वाले रास्तो पर घेरा बंदी की गई। जिसके परिणाम स्वरूप नाबालिक बालिका को खाप दरवाजे के पास से बरामद किया। उसे उसके पिता महेश परमार को सूचित कर बालिका को थाने पर लाया गया, वही बालिका से चर्चा करते बताया कि उसे छात्रावास में अच्छा नही लगता है । तथा घर वालों की याद आती है इस कारण छात्रावास से बिना बताए घर जा रही थी। बालिका के पिता के थाने पर आने पर बालिका को उसके पिता को सौंपा दिया गया। वही थाना प्रभारी बडनगर की तत्परता व सूझबूझ से बालिका को एक घण्टे के भीतर ढूंढ लिया गया। इस कार्य में सराहनीय भूमिकानिरी. अशोक कुमार पाटीदार, प्रआर. राहुल सिंह राठौर, आर. मुकेश नागर, आर. अजय चौहान, म. आर ज्योति हाड़ा एवं सै. भूपेन्द्र बैरागी की सराहनीय भूमिका रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बैकुण्ठपुर बिजली विभाग जेई के मिलीभगत से पुत्र के स्थान में पिता कर रहा नौकरी नाबालिक बालिका को पुलिस ने गुजरात से किया दस्तयाब