निश्चल सी अनमोल मुस्कानरीवा / रीवा स्थित स्वागत भवन में संचालित वृद्धाश्रम में वयोवृद्धों के संग दिवाली की खुशियां बांटने सुदिशा फाउंडेशन और रीवा व्यापारी महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दोनों संगठनों के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।बुजुर्गों के साथ दीपावली कार्यक्रम में स्नेह और अपनत्व का भाव मार्मिकता से भरा रहा, टीम के सभी सदस्यों के मन में आज के कार्यक्रम से आत्मिक रूप से सराबोर रहा। वयोवृद्धों के बीच जीवन के अनुभव का और पर निश्चल मुस्कान ने उन क्षणों अविस्मरणीय बनाया। मां लक्ष्मी से प्रार्थना की गई है कि सभी बुजुर्गों आशीर्वाद सभी सदस्यों पर आजीवन बना रहे। साथ ही उनके जीवन में सुख,शांति और समृद्धि,दीर्घायु का दीपक अनवरत जलता रहे। दीपोत्सव के पावन पर्व पर हर चेहरा रौशन हो और हर हृदय सच्ची खुशी से प्रज्वलित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर वीरेंद्र गुप्ता (नगर पालिक निगम रीवा) मौजूद रहे। साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ.प्रभाकर चतुर्वेदी,डॉ.विनोद श्रीवास्तव, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के अध्यक्ष प्रकाश सोनी चिंटू, रीवा व्यापारी महासंघ के प्रभारी संजीव गुप्ता एवं गुलाब शाहनी मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने अपने उद्बोधन में उपस्थित बुजुर्गों,जनसमुदाय और प्रतिष्ठित नागरिकों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं और सुदिशा फाउंडेशन के कार्यों की विशेष रूप से भूरि भूरि सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि दोनों संगठनों के कार्य सदैव मानव सेवार्थ रहते हैं और सभी सदस्य प्रशंसा के पात्र हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमहिया थाना प्रभारी और सामाजिक कार्यों में सदैव रुचि लेने वाले शिवा अग्रवाल , प्रकाश तारानी, बंसीलाल साहू,देवेंद्र छुगानी,राहुल टंडन,महेश हिरवानी, राजेश भल्ला,चंदन कछवाहा,मोहित गुप्ता,सुधाकर जायसवाल,निशा जायसवाल, स्नेहल पाण्डेय,सत्यम साहू,मोहित द्विवेदी,सुरेश पंजवानी,पप्पन भाई, अजय माधवानी, नितिन आहूजा एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यापरीग़ण व समाजसेवी जनों कार्यक्रम में सहभागिता करके आयोजन की गरिमा बढ़ाते हुए दिन को यादगार बनाया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुरानी रंजिश में चलते एक बदमाश की घर में जाकर की हत्या… बदमाशों के हौसले बुलंद… इंदौर में दीपावली के पर्व पर आज नगर निगम प्रांगण में पूजा अर्चना की