प्रदीप चौधरी। इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में लिस्टेड बदमाश की उसी घर में धार धार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई पुरानी रंजिश में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है सुबह पिता ने खून देखकर पुलिस को सूचना दी। सुरेन्द्र सिंह , जांच अधिकारी दरअसल इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र की पहाड़ी टेकरी बिचौलियों मर्दाना में देर रात चेतन नवरंग नामक व्यक्ति की धार दार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतक पर लूट और मारपीट जैसे 6 अपराध पहले से दर्ज हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस ने बताया कि चेतन नवरंग पर हथियारों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना देर रात 2 बजे के लगभग की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह मृतक के पिता ने डॉयल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी कि वह आगे वाले कमरे में थे। उनके घर में पीछे भी गेट है। वहीं के कमरे में चेतन सोया था। और दो लोग मृतक से मिलने पहुंचे थे उसके बाद चेतन का शव उसके घर में मिला है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निगम में आया नया मोबाइल कोर्ट वाहन सुदिशा फाउंडेशन और रीवा व्यापारी महासंघ ने वृद्धाश्रम में मनाया दीपों का त्यौहार दीपावली।