इंदौर। इंदौर शहर में अवैध नशे को लेकर लगातार कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा उठाए जा रहे थे सवाल। सवालों के बीच संतोष कुमार सिंह की नियुक्ति अहम बताई जा रही हैं। यह प्रदेश के पहले आईपीएस है, जो तीन बड़े शहर ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में पुलिस कप्तान रह चुके है। मध्य प्रदेश के तेज तर्रार अफसर माने जाने वाले आईपीएस संतोष कुमार सिंह को इंदौर पुलिस कमिश्नर की कमान संभालने को दी गई है। वे पहले इंदौर के पुलिस कप्तान रह चुके थे । आधी रात को सिंह सहित सात आईपीएस अफसरों के तबादले की सूची गृह विभाग ने जारी की थी। इंदौर पुलिस कमिश्नर की कुर्सी संभाल रहे राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएडी बनाया गया है। वर्तमान ओएडी राजेश हिंगणकर इस माह सेवानिवृत हो रहे है। वे आठ माह पहले ही ओएडी बने थे। इंदौर जैसे शहर का अनुभव संतोेष कुमार सिंह को पहले भी इंदौर जैसे शहर का अनुभव रहा है। जब वे इंदौर में पदस्थ थे तो कई बड़े अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे डाला था। भूमाफिया पर भी उन्होंने नकले कसी थी, चर्चित कविता रैना हत्याकांड जैसे अंधे कत्ल की गुत्थी नहीं सुलझ पाई। पुलिस ने जिसे आरोपी बनाया था। कोर्ट ने कमजोर सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया। उनके कार्यकाल में रीगल तिराहे पर मुस्लिम समाज का बड़ा प्रदर्शन भी चर्चा का विषय बना था। अवैध नशे को लेकर लगातार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा उठाए जा रहे सवालों के बीच संतोष कुमार सिंह की नियुक्ति अहम मानी जा रही है। वे प्रदेश के पहले आईपीएस है, जो तीन बड़े शहर ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में पुलिस कप्तान रह चुके है। वे बड़े संभागों में डीआईजी और आईजी भी रह चुके है। वे वर्तमान में उज्जैन संभाग के आईजी थे। संतोष कुमार सिंह के अलावा अन्य छह आईपीएस के तबादले भी हुए है। उमेश जोगा को एडीजी उज्जैन, जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल, पुलिस उपायुक्त इंदौर मुख्यालय की कुर्सी संभाल रहे जगदीश डाबर को बड़वानी एसपी और संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी व पुनित गेहलोत को देवास एसपी बनाया गया है। View this post on Instagram View this post on Instagram View this post on Instagram संतोष सिंह इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर इंदौर कमिश्नर राकेश गुप्ता बने सीएम के ओएसडीरात एक बजे 7 सीनियर आईपीएस के ट्रांसफर आदेश भोपाल। संतोषसिंह को इंदौर का पुलिस कमिश्नर बनाया गय है। वे पहले भी इंदौर में डीआईजी पद पर रह चुके हैं। दरअसल मध्यप्रदेश में मंगलवार आधी रात को 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। रात एक बजे गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री के ओएसडी बदल दिए गए। इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। वर्तमान ओएडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। राजेश हिंगणकर 19 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के ओएसडी बनाए गए थे। वहीं अपर परिवहन आयुक्त, ग्वालियर, उमेश जोगा को उज्जैन जोन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है। साथ ही आईजी उज्जैन संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।उपाध्याय जबलपुर तो गहलोत देवास एसपी बने गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक तीन जिलों जबलपुर, देवास और बड़वानी जिले के एसपी बदल गए हैं। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किए गए हैं। उनकी जगह देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी बनाया गया है। बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास का एसपी बनाया गया है। इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी का एसपी बनाया गया है।क्रमांक अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना1. उमेश जोगा अपर परिवहन आयुक्त,मप्र, ग्वालियर एडीजी, उज्जैन जोन2. राकेश गुप्ता पुलिस कमिश्नर इंदौर ओएसडी, मुख्यमंत्री3. संतोष कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन जोन पुलिस कमिश्नर इंदौर4. आदित्य प्रताप सिंह एसपी, जबलपुर एआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल5. जगदीश डाबर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इंदौर एसपी बड़वानी6. संपत उपाध्याय एसपी देवास एसपी जबलपुर7. पुनीत गेहलोत एसपी बड़वानी एसपी देवासइससे पहले प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने 10 अगस्त की देर रात 47 IAS और IPS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फिलिस्तीन : आज अगर खमोश रहे, तो कल सन्नाटा ही बचेगा चहुँओर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में वितरित होने वाले मध्यान्ह की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल