गणित विषय का शिक्षक करता है बाबू का करता कार्य।त्योंथर/ रीवा जिले के त्योंथर तहसील अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी के शिक्षक रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी के खिलाफ पिछड़ावर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने कलेक्टर रीवा को आवेदन देकर कार्यवाही करने की मांग की है।पत्र के माध्यम से यह बताया गया है कि रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी जो शिक्षक है और शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में 15 से 20 वर्ष से पदस्थ हैं जो शिक्षकीय कार्य ना कर दबंगई के दम पर लिपिकीय कार्य कर रहे है और सभी कर्मचारियों को परेशान करते हैं तथा मनमानी तौर पर भ्रस्टाचार करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कर्मचारियों का भुगतान बिना पैसा लेकर से नही करते हैं जो कर्मचारी रिटार्यर हो रहे है उनसे पचास से एक लाख रूपये लेकर कार्य करते हैं।जिसके संबंध में हमारे क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षक गण उपस्थित होकर इस मामले कि शिकायत हमसे किये है।उन्होंने बताया कि उक्त शिक्षक का हाल यह है कि जब मन होता है तभी विद्यालय आते है कभी भी समय पर विद्यालय नही जाते हैं जब किसी का ट्रान्सफर होता है या कोई उच्च प्रभार में जाता है तो उनसे बगैर लिए दिए कोई काम नही किया जाता है।जिसके लिए उन्होंने भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाई को लेकर रीवा कलेक्टर सहित प्रमुख सचिव शिक्षा विभाग मप्र एवं जिला शिक्षा अधिकारी रीवा को शिकायत पत्र देकर उच्च स्तरीय जाँच कराने व कार्यालय से हटाकर शिक्षकीय कार्य में लगाए जाने कि मांग उठाई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अवैध हथियार से धमकाने वाले स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया. आहत धार्मिक भावनाओं की बात करने का असली हकदार कौन है