उज्जैन। थाना बडनगर प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि उनकी टीम के द्वारा अवैध रुप से चाकू लेकर घुम रहे स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना का विवरण:b-थाना बड़नगर के सउनि. शैतानसिंह ड़िड़ोर, आर. 226 महेश मोर्य, आर. 939 अजय चौहान के थाने से रवाना होकर कस्बा भ्रमण करते संगम तिराहा बडनगर पहुंचे थे जहां पर सुचना प्राप्त हुई की बोहरा कब्रिस्तान के सामने जाफला रोड बड़नगर पर एक व्यक्ति हाथ में लोहे का चाकूनुमा छुरा लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा। सुचना पर से सउनि. शैतानसिंह ड़िड़ोर द्वारा राहगीर पंचान को तत्काल तलब कर मुखबिर के द्वारा बताये स्थान बोहरा कब्रिस्तान के सामने जाफला रोड के पास पहुंचा जहां पर अज्ञात आरोपी पुलिस को देख भागने लगा जिसे घेराबंदी कर हमराह फोर्स द्वारा पकड़ा बाद व्यक्ति से नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम दिलीप पिता बाबुलाल भाभर जाति भील उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम उबराडिया बताया बाद आरोपी दिलीप से कब्जे से लोहे का धारदार चाकूनुमा छुरा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना मे लिया गया तथा आरोपी का माननीय न्यायालय का स्थाई वारंट होने पर विधिवत पंचानो के गिरफ्तार किया गया।सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य मेंथाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि. शैतानसिंह ड़िड़ोर, प्रआर, राहुल राठौर आर.226 महेश मौर्य, आर. 939 अजय चौहान की सराहनीय भुमिका रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 78 साल के आउट सोर्स कर्मचारी को बनाया 16 शाखा का प्रभारी अधिकारी शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय गढ़ी शिक्षक के विरुद्ध जांचकर कार्यवाही करने हेतु पिछड़ावर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने की शिकायत।