उज्जैन।। बड़नगर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कार्रवाई करते हुए नाबालिक बालिका के साथ आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया। थाना बड़नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।थाना प्रभारी बड़नगर अशोक कुमार पाटीदार के द्वारा बताया गया कि थाने पर नाबालिक बालिका की अपहरण की शिकायत दर्ज होने के बाद टीम गठित कर तुरंत छानबीन शुरू कर दी गई। वहीं नाबालिका को परिजनो के सुपुर्द किया गया। वही परिजनों ने पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही से खुश हो कर धन्यवाद किया। घटना की पूरी जानकारीदिनांक 24.06.24 को फरियादी के द्वारा थाना बड़नगर पर केस दर्ज कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गई है। वही आवेदक की सूचना पर थाना बड़नगर पर केस दर्ज कर (311/24 धारा 363 भादवि) विवेचना में लिया गया। साथ ही सायबर सेल की मदद से तकनीकी सहायता ली गई। पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को वापी गुजरात से दस्तयाब किया गया। वहीं नाबालिक बालिका के द्वारा बताया कि आरोपी सुरज मुझे घर से बहला फुसलाकर ले गया था साथ ही उसने अनैतिक कार्य किया ,जिससे अपराध मे धारा 376,376(2)N,506 एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी सुरज पिता गंगाराम (उम्र-19 साल निवासी ग्राम खाचरोदा कानवन जिला धार) को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।इस कार्यवाही में विशेष रूप से भूमिका रही…. थाना प्रभारी बड़नगर निरी अशोक कुमार पाटीदार, उनि जयदीप राठौर, उनि प्रतीक यादव (सायबर सेल), सउनि शैतान सिंह डिण्डोर, सउनि भुरिया मौहरे, प्र.आर राहुल राठौर, आर महेश मोर्य, आर Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुरुग्राम के प्रांगण में फ्रेशर पार्टी 2024 का आयोजन स्कूल गई नाबालिक छात्रा गायब