गुरुग्राम:- शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, फरुखनगर, गुरुग्राम के प्रांगण में फ्रेशर पार्टी 2024 का आयोजन बेहद मौज-मस्ती से भरा रहा ।

वर्ल्ड कॉलेज के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्रेशर पार्टी 2024 में बॉलीवुड के लोकप्रिय व संगीत की दुनिया के जाने-माने डीजे सुकेतु ने धमाल मचा दिया और अपने जोशीले गानों से डीजे सुकेतु ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर इंजीनियरिंग, बिज़नेस एडमिंस्ट्रेशन और कंप्यूटर एप्लीकेशन के नए बैच के छात्रों ने अत्यंत खूबसूरत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । इस अवसर पर नए छात्रों द्वारा रैंप वॉक का प्रदर्शन किया गया, इसमें चुने गए विद्यार्थियों को अपना टैलेंट दिखाने का अवसर भी मिला, जिनके प्रदर्शन को देखकर सभी अध्यापक व विद्यार्थी मंत्रमुग्ध हो गए ।

बी.टेक में सिद्धार्थ और याशी  को क्रमश मिस्टर डब्ल्यूसीटीएम बी.टेक और मिस डब्ल्यूसीटीएम बी.टेक के ख़िताब से नवाज़ा गया । सृष्टि (एमसीए) व तपन (एमसीए) को क्रमश मिस और मिस्टर हॉस्टल का खिताब के लिए चुना गया। हर्ष बीबीए को मिस्टर टैलेंटेड व अनुष्का बी.टेक को मिस टैलेंटेड खिताब के लिए चुना गया। बिज़नेस एडमिंस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के छात्रों में कृष्ण को मिस्टर मैनेजमेंट और स्नेहा को मिस मैनेजमेंट के शीर्षको से सम्मानित किया गया ।  प्रीति व जयंत को क्रमश मिस और मिस्टर डब्ल्यूसीटीएम कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए चुना गया। यश (एमबीए) को मिस्टर डब्ल्यूसीटीएम सुपरस्टार और कुमकुम (बीबीए) को मिस डब्ल्यूसीटीएम सुपरस्टार के लिए चुना गया। सुमित भगत (बी.टेक) को मिस्टर डब्ल्यूसीटीएम  और निशिका(बीबीए) को मिस डब्ल्यूसीटीएम के लिए चुना गया।

वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री कुंवर निशांत सिंह जी ने नए बैच के सभी एम.सी.ए, एम.बी.ए, एम.टेक, बी.टेक, बी.बी.ए, बी.सी.ए और डिप्लोमा के छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं व भविष्य में सफलता के लिए आशीर्वाद दिया और छात्रों को पूर्ण मनोयोग, लगन, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया ।

इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार डागर (प्राचार्य), डॉ. क्षमता चुघ, (डायरेक्टर एडमिशन), मोनिका सैनी, विभागाध्यक्ष (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग), अंकित सेठी, विभागाध्यक्ष (सिविल इंजीनियरिंग), रणजीत सिंह विभागाध्यक्ष (मैकेनिकल इंजीनियरिंग ), श्रद्धा चौरसिया, असिस्टेंट डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आदि उपस्थित थे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading