सिंगरौली।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली। साहब कलेक्टर बनने के लिए क्या करना पड़ता है। मेरा भी सपना है कि मैं एक दिन कलेक्टर बनू। कक्षा 5वीं की एक नन्ही बच्ची अचानक कलेक्ट्रोरेट पहुंची और पर्ची के माध्यम से कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला से मुलाकता कर ली। नन्ही बच्ची की इस उत्सुकता एवं जिज्ञासा को देख कलेक्टर भी एक-एक सवालों का जवाब देते रहे।

दरअसल आज डीएव्ही स्कूल बैढ़न के कक्षा 5वीं की छात्रा आफरीन अली पिता नवाब अली जब अपने घर से विद्यालय जा रही थी तो रास्ते में उसे कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला की वाहन दिखी। तब उसके मन में विचार आया कि आखिर कलेक्टर कौन होते हैं तथा उनका कार्य क्या होती। क्योकि जब वह देखती है कि कलेक्टर साहब उसके स्कूल में आते हैं यह कही और जाते है।

तो सभी कलेक्टर साहब आए हैं कहकर उनका अभिवादन करते है। इन्ही जिज्ञासु प्रश्नों का उत्तर पाने के लिए आफरीन ने अपने शिक्षक से आग्रह किया कि वह कलेक्टर साहब से मिलना चाहती है। बच्ची की जिज्ञासा को देखकर उसके शिक्षक उसे अपने साथ लेकर कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे तथा उसके नाम की पर्ची कलेक्टर के पास भेजी। पर्ची मिलते ही कलेक्टर ने बच्ची को अपने पास बुलाया तथा उसके आने के कारण जाना।

आफरीन जब कलेक्टर से मिली तो बड़े आत्मविश्वास के साथ अभिवादन किया तथा पूछा की सर मैं कलेक्टर कैसे बन सकती हॅू। कलेक्टर ने बच्ची से पूछा कि तुम कहा पढ़ती हो तथा तुम्हे किस विषय को पढ़ने में ज्यादा रूचि है। तब आफरीन अपना परिचय देकर नवोदय तथा सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा की तैयारी की बात की। साथ ही भविष्य में आईएएस बनना चाहती है। कलेक्टर ने छोटी बच्ची आफरीन को अपने पास बैठाकर उसके सभी जिज्ञासु प्रश्नों का उत्तर देकर उसकी जिज्ञासा को शांत किया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading