बैतूल। पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल बनाने के लिए सरकार ने संपदा 2 दस्तावेज पंजीकरण साफ्टवेयर और मोबाइल एप का नया संस्करण लागू किया था। इस संपदा 2 को लागू करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हरदा जिला चयनित किया गया था। हरदा में संपदा 2 को लागू कराने और हरदा उपपंजीयक कार्यालय में संपदा 1 में पूर्ण रूप से काम बंद कराने में सफलता दिलाने वाले हरदा के प्रभारी जिला पंजीयक दिनेश कौशले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

भोपाल में गत दिवस आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला पंजीयक दिनेश कौशले को ई पंजीयन एवं ई स्टापिंग के नवीन संस्करण संपदा 2 के सफल क्रियान्वयन तथा उनके परिश्रम एवं रूचि पूर्व सराहनीय कार्य संपादित करने हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त और वाणिज्य कर मंत्री जगदीश देवड़ा, वाणिज्य कर विभाग के प्रमुख सचिव अमित राठौर, एसीएफ संजय दुबे, मध्यप्रदेश महानिरीक्षक पंजीयन एम सेलवेंद्रम, विधायक विष्णु खत्री सहित अन्य प्रमुख अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading