जवा/ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संदेश को जन जन तक पहुंचाने वाले म.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मनोज यादव के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रदेश सचिव जगदीश सिंह यादव सिरमौर विधानसभा के नेतृत्व में आज दिनांक 10/10/24 को ग्राम पंचायत बौसड़वा में धरती पुत्र भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री नेता जी मुलायम सिंह का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जहा पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थति रहे जगदीश सिंह यादव ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नेता जी के साहसिक कार्यो को बताते हुए अधूरे सपने को साकार करने के लिए संविधान का वाचन कर सबको समाजवादी बनने पीडीए को मजबूत कर पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने एवं म.प्र. में सरकार बनाने के अभियान चलाने का संकल्प लिया, साथ ही सभी को समाजवादी पार्टी के रीतिनीति और सभी को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी के बारे में जानकारी दी तथा प्रदेश सरकार के दोहरे मापदंड को बताते हुए कहा कि किस तरह से भाजपा सरकार में उद्योगपतियो को बढ़ावा देकर उनके कर्ज को माफी की जा रही है वही गरीबो असहायों और किसानों के साथ अत्याचार किया जा रहा है उनकी मांगों को पूरा नही किया जा रहा है प्रदेश में महिलाओ बच्चियों के साथ लगातार बलात्कार हो रहे है युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे है चारो ओर भ्रष्टाचार ही भ्रष्ट्राचार है लेकिन इस गूंगी बहरी सरकार में कोई देखने सुनने वाला नही है। इसलिए सभी लोग आने वाले समय मे समाजवादी पार्टी का साथ दे,जो जो गरीबो किसानों एवं पीडीए की पार्टी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमलाकांत यादव लोहिया वाहनी, रामकिशोर आदिवासी विधानसभा अध्यक्ष सिरमौर विधानसभा, मोतीलाल पाल पाल संघ अध्यक्ष, जवहारलाल पाल ब्लाक अध्यक्ष जवा, रामप्रसाद आदिवासी पूर्व सरपंच, रामसजीवन चौधरी पूर्व सरपंच, छकोड़ी लाल प्रजापति, सीएल साहू,अयोध्या विश्कर्मा, विजय यादव,डीएल जायसवाल, यशोदा विश्वकर्मा, शिवकली साहू, विनय कोल,आबिद अली सहित कई लोग मौजूद रहे। वही कार्यक्रम के संयोजक व वरिष्ठ समाजवादी नेता कैलाश यादव ने उपस्थति का आभार व्यक्त किये। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कर्तव्य के दौरान प्राण न्यौछावर करने वाले 15वीं वाहिनी के पुलिस अधिकारी के परिवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 50 लाख की राशि प्रदत्त अ.भा.स्व.संग्राम सेनानी, उत्तराधिकारी संगठन, नई दिल्ली ने भारत रत्न रतन टाटा को मौन रख कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।