इंदौर। प्रदीप चौधरी। 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक स्व० श्री गोविन्द सिंह चौहान कानून व्यवस्था डियुटी हेतु जिला-बड़वानी के ठीकरी में तैनात होकर दिनांक 12.08.24 को गौवंश एवं संदिग्ध वाहनों की चैकिंग हेतु जिला-बड़वानी के थाना-ठीकरी अन्तर्गत तैनात किए गए थे। रात्रि लगभग 01:00 बजे अपने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान स्व० श्री गोविन्द सिंह चौहान को एक ट्रक के द्वारा गंभीर रूप से टक्कर मारी गई. जिसके फलस्वरूप श्री गोविन्द सिंह चौहान अपने कर्तव्य की बलिवेदी पर शहीद हो गए।

पुलिस सैलेरी पैकेज अन्तर्गत पुलिस मुख्यालय भोपाल, म०प्र० एवं स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मध्य हुए अनुबंध अनुसार व्यक्तिगत दुर्घटना (मृत्यु) पर उनके परिवार को 50 लाख की राशि प्रदाय किए जाने का प्रावधान किया गया।

15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के सेनानी श्री सूरज कुमार वर्मा (भा०पु० से०) की उपस्थिति में स्टेट बैंक आफ इण्डिया के रीजनल मैनेजर (इंदौर डिवीजन) श्री गोविन्द प्रसाद सिन्हा एवं उनके स्टॉफ द्वारा दिवंगत स्व० श्री गोविन्द सिंह चौहान की पत्नी श्रीमती शशि चौहान को अपने अनुबंध का परिपालन करते हुए 50 लाख रूपय का चैक प्रदाय किया गया एवं उनके परिवार को संवेदना स्वरूप शॉल भेंटकर दिवंगत को श्रद्धांजली अर्पित की गई। श्री सिन्हा द्वारा यह भी बताया गया कि, वर्तमान में व्यक्तिगत दुर्घटना की यह राशि विगत दिनों लिए गए निर्णय के अनुसार 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रूपये कर दी गई है।

इस मौके पर उपस्थित 15वीं वाहिनी विसबल, इन्दौर के पुलिसकर्मियों द्वारा भी स्व० श्री गोविन्द सिंह चौहान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading