आमिर खान। आरोपियों से पूछताछ पर अन्य वाहन चोरी की वारदात का खुलासा हुआ, आरोपियों से 10 चोरी की मोटरसाईकिल कीमती लगभग कुल 8 लाख रुपये की जप्त की गई

▪️आरोपी शोक पूरा करने के लिये करता था चोरी और लोगो को धमकाने के लिये रखता था अपने पास अवैध हथियार

इन्दौर- शहर में  अवैधानिक गतिविधियों वाहन चोरी तथा अवैध हथियार रखने की वारदातों पर अंकुश लगाने
एवं इनमे लिप्त आरोपियों की पतरसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-01 इंदौर श्री विनोद कुमार मीणा एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री आलोक शर्मा के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर श्रीमती रुबीना मिजवानी द्वारा चोरी के अपराधो में लिप्त संदिग्धों बदमाशों की धरपकड के संबंध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश थाना प्रभारी थाना राजेन्द्रनगर श्री नीरज विरथरे एवं उनकी टीम को दिए गए।

उक्त निर्देशों पर कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से दिनांक 7-10-2024 को सूचना मिली की थी की चौईथराम मंडी की पार्किंग में दो बाहरी लडके बैठे अवैध हथियार से वारदात करने की फिराक में है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पाकिंग के पास पहुंचकर देखा तो दो लड़के पार्किंग में मोटरसाईकिल लेकर बैठे हुए थे जिनके पास पहुंचकर नाम पता पूछने पर अपना नाम  (1) संजय  निवासी ग्राम पिपरानी थाना टांडा जिला धार, हाल मुकाम रोबोट चोराहा झोपट पट्टी इंदौर (2) संतोष निवासी ग्राम गेटा थाना टांडा जिला धार, हाल मु. ब्लाक एम आईडिया मल्टी तेजपुर गडबडी इंदौर बताया गया। पुलिस  टीम द्वारादोनो की तलाशी लेने पर संजय अलावा के पास से एक देशी कट्टा व 12 बोर का एक जिंदा कारतूस मिला। एंव लाल रंग की अपाचे मोटरसाईकिल जिसके कागज दोनो के पास नहीं थे संजय अलावा से जप्त की गई है। आरोपियो पर अवैध हथियार कट्टा व जिंदा कारतूस रखने का प्रकरण क्रमांक अप, धारा 25-27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपियो से प्रथक प्रथक पूछताछ करने पर आरोपी संजय अलावा ने मोटरसाईकिल चोरी करने की घटनाओ का खुलासा किया है आरोपी ने संजय ने राजेन्द्रनगर व इंदौर के विभिन्न क्षेत्रो से कुल 10 मोटरसाइकिल चोरी करना बताया और बताया कि मोटरसाईकिल चोरी करने के बाद उन्हें बेचने के लिये चौईथराम मंडी की पार्किंग के पास एंव चौईथराम मंडी के पीछे सुनसान कालोनियो में छुपा कर रखा हुआ है। आरोपी संजय के बताये अनुसार आरोपी से 10 मोटरसाईकिल कीमती करीबन 8 लाख रुपये की जप्त की गई है


आरोपी संजय से जप्त वाहनो में से 4 मोटरसाईकिल थाना राजेन्द्रनगर के अपराध धारा 379 भादवि, अपराध क्रमांक 767/2023 धारा 379 भादवि अपराध क्रमांक 701/2024 धारा 303 (2) भा. न्यास संहिता, अपराध क्रमांक 736/2024 धारा 303(2) बी.एन.एस. 2023 से संबंधित है जिनसे दो प्रकरण में खात्मा काटा गया था जिनके लिये खात्मा खोले जाने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी संजय पर पूर्व में भी थाना भंवरकुआ में डकैती की योजना का अपराध दर्ज है।

आरोपी से पूछताछ में आरोपी चोरी की वारदात अपने शौक पूरे करने के लिये करना बताया है, एंव शोक पूरा करने के लिए अवैध हथियारो रखकर लोगो को डरा चमका रुपये लेना की बारदात करने के लिये अवैध हथियार रखना बताया है। आरोपियो से अन्य पूछताछ की जारी है आरोपी संजय अलावा की अन्य चोरी के प्रकरण में गिरफ्तारी की गई है एंव शेष मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी ली जा रही है एंव कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर श्री नीरज विरथरे, उनि विकास शर्मा, उनि राजेश सोहनी, रवानाशुदा प्र.आर. 2027 बृजेश वर्मा हमराह बल प्र.आर.349 देवकुमार यादव, प्र.आर 43 मुलायम सिंह आर. 639 गौरव, 2972 इंदर, 1433 राहुल 4188 आलम, 3633 रोहित, 4613 प्रहलाद आरक्षक 3764 रामवीर, आरक्षक 3998 सुखवेन्द्र, आरक्षक 3905 राजकुमार तिवारी, आर. 4133 अमित, आरक्षक 2027 भानू प्रताप, आरक्षक 3626 छोटे राजा की सराहनीय भूमिका रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading