पुलिस के द्वारा मेला प्रांगण, मे बच्चों/युवाओ को किया जागरूकमहिलाओ व बच्चो पर होने वाले अपराधो की रोकथाम व महिलाओ के प्रति समान भाव रखने हेतु किया जागरूकलैंगिक भेदभाव दूर कर महिलाओं को उनकी योग्यता अनुरुप समान अवसर उपलब्ध कराने की दिलाई गई शपथ।पुलिस मुख्यालय के द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितेश भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडनगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बडनगर निरी. अशोक कुमार पाटीदार व टीम के द्वारा को सीएम राइज स्कुल, गरबा पांडालो, किला माता मंदिर मेला प्रांगण, मैं हूँ अभिमन्यु” का प्रचार प्रसार किया गया। मैं हूँ अभिमन्यु अभियान के तहत् निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि. प्रीती सिंह व टीम के द्वारा सीएम राइज स्कुल, गरबा पांडालो, किला माता मंदिर मेला प्रांगण, “मैं हूँ अभिमन्यु” का प्रचार प्रसार कर बच्चों/युवाओ को सामानता, लैंगिक भेदभाव, दहेज प्रथा, अश्लीलता, सायबर अपराध सोशल मीडिया अपराध के संबंध मे संवाद किया व महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया मैं हूँ अभिमन्यु” के कटआउट एवं फ्लैक्स लगाकर आमजन को लैंगिक भेदभाव दूर कर महिलाओं को उनकी योग्यता अनुरुप समान अवसर उपलब्ध कराने संबंधी शपथ भी दिलाई गई साथ ही महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098, सायबर हेल्प लाइन नंबर 1930 एवं अन्य हेल्प लाइन नम्बर व पुलिस एप के संबंध में भी जानकारी दी गई जिसमे सीएम राइज स्कुल के प्राचार्य कृष्णचन्द्र बैरागी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष अखिलेश पाठक व मेला प्रांगण मे नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या व अन्य पार्षद गण उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दुर्गा पंडाल पहुंची एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर,जाने क्या हुआ समर्थ ड्रीम सिटी में भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई
You must be logged in to post a comment.